{"_id":"6646a6f34b0d0730d6069208","slug":"saddened-by-repeated-failures-8th-class-student-commits-suicide-by-hanging-himself-chandigarh-news-c-16-pkl1043-422754-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बार-बार फेल होने से दुखी 8 वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बार-बार फेल होने से दुखी 8 वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगा जान दी
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-41 निवासी एक नाबालिग ने बुधवार देर रात पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या ली। सूचना पाते ही सेक्टर-39 थाने की स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अस्पताल में पहुंचा। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने वीरवार को मामले में इत्तेफाकिया हादसे की कार्रवाई करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय नाबालिग करीब तीन साल से आठवीं कक्षा में बार-बार फेल हो रहा था। इस कारण से वह मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार की रात को करीब 10:30 बजे उसने घर में ही पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने फंदे पर लटका शव देखा को उनके पैरों नीचे से जमीन निकल गई। सूचना पाते ही पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई और आगामी जांच शुरू कर दी।