फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD Reply of Election Commission Notice

आयोग को जवाब, सीएम बादल ने मजाक किया था

Tue, 15 Apr 2014 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 15 Apr 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
SAD Reply of Election Commission Notice
सीएम प्रकाश सिंह बादल द्वारा एक कार्यक्रम में उद्यमियों से कैमरे की नजर से बचाकर आर्थिक मदद देने का आह्वान किया गया था। इस पर चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिस का जवाब शिअद ने दे दिया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपे जवाब में शिअद ने कहा कि सीएम बादल ने यह बात हंसी मजाक में कही थी, इसको गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

शिअद के जिला प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी ने नोटिस का जवाब फाइल किया। इस मामले में कांग्रेस के प्रवक्ता सुखपाल खैहरा ने मुख्य चुनाव अधिकारी से चंडीगढ़ में शिकायत की थी।
विज्ञापन


इसके बाद जिला चुनाव अधिकारी वरुण रुज्जम ने शिअद को नोटिस जारी किया था। शिअद की तरफ से फाइल जवाब में कहा है कि बादल साहब ने हंसी मजाक में यह बात कही थी, इसको इतनी गंभीरता नहीं लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सीएम का नहीं आया जवाब’

अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी सुप्रीत सिंह गुलाटी ने यह भी बताया कि जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान शिअद प्रत्याशी पवन कुमार टीनू के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा उद्योगपतियों से फंड की मांग किए जाने मामले में वहां के जिला चुनाव अधिकारी की ओर से जारी किए गए नोटिस का जवाब अभी नहीं आया है। गुलाटी के अनुसार इस मामले में नोटिस जारी हो चुका है, लेकिन अभी तक शिअद की तरफ से काई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed