फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD menifesto released by sukhbir badal for punjab assembly election 2017

पंजाब चुनाव: भाजपा के बाद अब शिअद भी खिलाएगा चीनी, पिलाएगा घी

Wed, 25 Jan 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 25 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
SAD menifesto released by sukhbir badal for punjab assembly election 2017
चुनावी माहौल में लुभावने वादों से भर रही है जनता की झोली
चुनावी माहौल में सूबे की जनता की झोली राजनीतिक दलों के लुभावने वादों से लबालब भर रही है। दो दिन पहले भाजपा ने गरीब को दो किलो देसी घी और पांच किलो चीनी देने का वादा किया था, उसी राह पर चलते हुए मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल ने भी गरीब परिवारों को आटा दाल के साथ 10 रुपये किलो चीनी और 25 रुपये किलो घी देने का वादा किया। अन्य राजनीतिक दलों ने भी इसी तर्ज पर गरीबों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए प्रधान सुखबीर बादल ने अगले पांच साल में पंजाब का कायाकल्प करने का सपना दिखाया। 
विज्ञापन


एक तरफ भाजपा ने पिछड़े एवं गरीब परिवारों को आठ आठ मरले के प्लाट देने की बात की है, तो दूसरी तरफ अकाली दल ने सूबे के पांच लाख गरीब परिवारों के कच्चे घर पक्के करने का वादा कर सूबे को देश का पहला कच्चे घर मुक्त राज्य बनाने का सपना दिखाया है।
विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा दस साल में पंजाब पीछे जाने के आरोप पर सुखबीर ने तंज कसा कि कैप्टन खुद पाकिस्तान और दुबई में रहते हैं, उनको विकास नहीं दिख रहा। दस साल तक विपक्ष सरकारी खजाने खाली होने की दुहाई देता रहा, जबकि दस साल में सूबे में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर हजारों करोड़ रुपये खर्च करके बनाया गया, क्योंकि शिअद भाजपा को सरकार चलाना आता है। सुखबीर ने दावा किया कि विकास के लिए जो लोन लिया जा रहा है, वह प्रोडक्टिव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे की डेट ग्रोथ कम हो रही है। दस साल पहले सूबे की डेट रेशो 48 फीसदी थी, जो अब कम होकर 32 फीसदी रह गई है। जबकि हरियाणा, गुजरात समेत कई राज्यों की रेशो पंजाब से कहीं अधिक है।

चुनावी माहौल में लुभावने वादों से भर रही है जनता की झोली

SAD menifesto released by sukhbir badal for punjab assembly election 2017
चुनावी माहौल में लुभावने वादों से भर रही है जनता की झोली - फोटो : अमर उजाला
नशे पर सुखबीर बोले कि यह पाकिस्तान से आ रहा है। सीमा पर नशा रोकने के लिए विशेष फोर्स लगाई गई है। सूबे में सिर्फ एक-दो फीसदी लोग ही नशे से पीड़ित हैं। उनको नशा छोड़ने के लिए मुफ्त इलाज किया जाएगा।

नशेड़ियों को स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित करने के लिए नई नीतियां तैयार की जाएंगी। महिला कल्याण की दिशा में दसवीं पास महिलाओं को सिलाई मशीनें दी जाएंगी। इसके साथ ही कालेज पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल की तर्ज पर स्कूटी दी जाएंगी। बेरोजगार युवाओं को टैक्सियां खरीदने के लिए डाउन पेमेंट देने का वादा किया गया है। जबकि नीला कार्ड धारकों को प्रेशर कुकर देने का भी वादा किया है।  

सुखबीर ने कहा कि पंजाब के पास एसवाईएल के लिए पानी और जमीन नहीं है। पंजाब सरकार ने एसवाईएल के लिए अधिगृहित की गई जमीनों को उनके मालिकों को लौटा दिया है। ऐसे में एसवाईएल किसी भी कीमत पर बनाई नहीं जा सकेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन चंडीगढ़ और हरियाणा के पंजाबी भाषी इलाकों को हासिल करने के लिए अपने संघर्ष को जारी रखेंगे। गठबंधन सिख कत्लेआम के दोषियों को सजा दिलाने और दंगा प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। गठबंधन संघीय ढांचे के पक्ष में है। राज्य में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और शांति को बनाए रखा जाएगा। धार्मिक सहिष्णुता को विखंडित नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed