फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD leaders met the Governor regarding several issues including flood damage

Chandigarh News: बाढ़ से हुए नुकसान समेत कई मामलों को लेकर शिअद नेता राज्यपाल से मिले

Sat, 29 Jul 2023 10:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
SAD leaders met the Governor regarding several issues including flood damage
शिअद नेताओं ने हरियाणा विधानसभा को चंडीगढ़ में जगह देने का मुद्दा भी उठाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में हुए बाढ़ से नुकसान समेत कई मामलों को लेकर शिअद के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई वरिष्ठ शिअद नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा कर रहे थे। जबकि डॉ. दलजीत सिंह चीमा, सुरजीत सिंह रखड़ा, बिक्रम मजीठिया और डॉ. सुखविंदर सुक्खी मौजूद रहे। उन्होंने राज्यपाल से हरियाणा को विधानसभा के लिए जमीन देने, राज्य सरकार की ओर से बाढ़ के हालात पर गलत जानकारियां देने, एसजीपीसी में दखलंदाजी, गलत एक्साइज पालिसी के नुकसान पर कोई एक्शन न लेने और चंडीगढ़ में पंजाब की गाड़ियों से अधिक पार्किंग फीस वसूलने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। शिअद की ओर से राज्यपाल से इन मसलों पर हस्तक्षेप करने की मांग की गई। शिअद नेताओं ने कहा कि सरकार ने समय पर नदी नालों की साफ सफाई नहीं करवाई, इस कारण पंजाब में बाढ़ के हालत पैदा हुए। यह मानव निर्मित बाढ़ संकट है, जिसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। राज्यपाल को इसको लेकर निर्देश देने की मांग की गई। प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि राज्य में बाढ़ से 15 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि यह नुकसान एक हजार करोड़ का है। केंद्र से फंड मांगने में राज्य सरकार नाकाम साबित हो रही है। चंदूमाजरा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय सरकार को नुकसान का अनुमान लगवाने के लिए केंद्र को लिखा जाता है। जिसके बाद केंद्र की टीम राज्य का दौरा कर नुकसान का अनुमान लगाती है। लेकिन राज्य सरकार की ओर से ऐसा केंद्र से कुछ भी नहीं कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed