{"_id":"575049b24f1c1b7f2f108bc5","slug":"sad-in-punjab-youth-wing-training-election-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में शिअद यूथ विंग को देगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में शिअद यूथ विंग को देगा प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jun 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों की तैयारी के बीच शिरोमणि अकाली दल भी अपने यूथ विंग को पूरी योजना के साथ तैयार कर रहा है। अकाली दल यूथ विंग के सभी जिला प्रधानों और उच्च पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण देने के लिए शिविर लगाने जा रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार सात जून को श्री आनंदपुर साहिब में यूथ विंग की होने वाली मीटिंग में चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्हें विशेष ट्रेनिंग देने के बाद उन्हें जिलों, शहरों, सर्किल व गांव स्तर पर मीटिंग करने के आदेश दिए गए हैं।
अकाली दल ने कुछ प्रोफेशनल मैनेजमेंट टीमों की भी मदद लेने का मन बनाया है, ताकि सोशल मीडिया के युग में विपक्षी दलों की चुनावी रणनीति का सामना करने का प्लान तैयार किया जा सके। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने प्रदेश के सभी जिला प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि सात जून को होने वाले शिविर में आवश्यक रूप से भाग लें।
विज्ञापन
यूथ विंग में शिविर को लेकर उत्साह है। पार्टी मुख्यालय में इस संबंध में हुई बैठक में भाग लेने पहुंचे पदाधिकारियों का कहना था कि इस बार कांग्रेस के अलावा आप की भी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में खुद को सशक्त बनाने में कोई परहेज नहीं होना चाहिए।