फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sacked Punjab minister Vijay Singla had warned of zero tolerance for corruption two months ago

पुलिस गिरफ्त में पंजाब के बर्खास्त मंत्री: 28 मार्च को कहा था- करप्शन बर्दाश्त नहीं, 57 दिन बाद भ्रष्टाचार पर कुर्सी गंवानी पड़ी

Wed, 25 May 2022 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 May 2022 12:24 AM IST
सार

डॉ. विजय सिंगला ने सरकार की खूब फजीहत करवा दी। भले ही अब वह कानून की गिरफ्त में हैं लेकिन पहले जब वह सार्वजनिक समागम में जाते थे तो अपनी मधुर वाणी और उपदेशों से ही लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे।

विज्ञापन
Sacked Punjab minister Vijay Singla had warned of zero tolerance for corruption two months ago
भ्रष्टाचार मामले में विजय सिंगला गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री रहते डॉ. विजय सिंगला ने 28 मार्च को कहा था कि वे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा भी किया था। इस बयान के ठीक 57 दिन बाद यानी 24 मई को उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। डॉ. विजय सिंगला पंजाब की मानसा विधानसभा सीट से आप के विधायक हैं। 

विज्ञापन


19 मार्च को उन्होंने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली थी। इसके बाद सिंगला को पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री का जिम्मा सौंपा था। मानसा रोड पर डेंटल क्लीनिक चलाने वाले डॉ. सिंगला जब मंत्री बने तो एक बदलाव की उम्मीद थी।
विज्ञापन


चिकित्सा क्षेत्र में अच्छा अनुभव होने के कारण उनको स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया और आगे मोहल्ला क्लीनिक खोलने का अभियान भी तेजी से शुरू हो चुका था। 15 अगस्त को मान सरकार प्रदेश में 75 मोहल्ला क्लीनिक भी शुरू करने वाली है। यह शुरुआत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हो रही है। विजय सिंगला की उम्र 52 साल है, उन्होंने 1992 में पटियाला स्थित राजिंदरा मेडिकल कॉलेज से डेंटल सर्जरी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका पेशा डेंटल सर्जन का है और वह करीब 6.5 करोड़ की संपत्ति के मालिक बताए जाते हैं। सिंगला का मानसा रोड पर डेंटल क्लीनिक भी है उनकी पत्नी बीएएमएस चिकित्सक हैं। डॉ. विजय सिंगला लंबे समय से मानसा रोड स्थित सिविल अस्पताल के पास डेंटल क्लीनिक चला रहे हैं। बेटा चेतन सिंगला एमडी की पढ़ाई कर रहा है। करीब 10 वर्ष पहले विजय सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और पार्टी में उनकी छवि काफी अच्छी थी।

जनता को देते थे नसीहत, कमीशन के लिए करवा दी फजीहत
डॉ. विजय सिंगला ने सरकार की खूब फजीहत करवा दी। भले ही अब वह कानून की गिरफ्त में हैं लेकिन पहले जब वह सार्वजनिक समागम में जाते थे तो अपनी मधुर वाणी और उपदेशों से ही लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। इतना ही नहीं पर्यावरण बचाने से लेकर सरकारी खजाने का दुरुपयोग रोकने को लेकर वह फिक्रमंद थे। ऐसा लगता था कि मानो पंजाब की सबसे ज्यादा चिंता उन्हीं को है। सोशल मीडिया पर वह हर समय चर्चा में बने रहते थे।

कुछ समय पहले मोहाली जिला अस्पताल में राज्य स्तरीय स्वास्थ्य दिवस पर एक समागम करवाया गया था। इसमें मंत्री विजय सिंगला मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे थे। मंच से उन्होंने कहा था कि इस तरह के प्रोग्राम नहीं होने चाहिए, क्योंकि इससे पैसे की बर्बादी होती है। जितना पैसा हम इस तरह के समागम की तैयारी पर खर्च करते हैं, उससे हम कई जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं। इतना ही नहीं बुके देने से भी उन्होंने मना किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में अब पानी की प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा क्योंकि इससे पर्यावरण और पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसके बाद सरकार ने इस संबंध में आदेश तक भी जारी किया था।

मरीज को खुद चेक कर जीता लोगों का दिल
मोहाली के सिविल अस्पताल में जब वह दौरा कर रहे थे तो एक बच्चा बेड पर लेटा था। उसे देखकर वह तुरंत उसके पास पहुंचे। इसके बाद उसका चेकअप खुद किया। इसे देखकर इलाके के लोग काफी प्रभावित हुए। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उन्हें सैल्यूट करने लगे। उस समय लोग यह तक कहने लगे कि अब स्वास्थ्य विभाग का स्वास्थ्य सुधरेगा, क्योंकि अब स्वास्थ्य मंत्री एक डॉक्टर हैं।

सिंगला झुंड में एकमात्र संदिग्ध व्यक्ति नहीं है: वड़िंग
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि विजय सिंगला को अचानक पद से हटाना और गिरफ्तार करना सिर्फ आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों के डर से और मीडिया में बदनामी से बचने के लिए उठाया गया कदम है, जिसके मात्र दो महीनों के कार्यकाल में ही सत्ता के गलियारों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार फैल गया है। वड़िंग ने कहा कि सरकार में व्याप्त बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार संबंधी कांग्रेस के आरोप सच साबित हुए हैं। ऐसे में हमारा पक्ष किसी अन्य व्यक्ति ने नहीं, बल्कि खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक मंत्री के भ्रष्टाचार का खुलासा करके साबित कर दिया है। 

यह सिर्फ शुरुआत है और कतार में अभी अन्य भी लोग हैं। उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री सिंगला तक नहीं रुकेंगे, बल्कि हर ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि आपकी असली परीक्षा अब शुरू हो चुकी है। आप सिर्फ एक व्यक्ति पर कार्रवाई का दिखावा करके दूसरों को आजाद नहीं छोड़ सकते, क्योंकि सिंगला इस झुंड में एकमात्र संदिग्ध व्यक्ति नहीं हैं, यहां अन्य भी लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed