फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Russia-Ukraine dispute: CM Charanjit Channi appeals to PM Modi to bring back all Punjabis safely 

रूस-यूक्रेन विवाद: सीएम चरणजीत चन्नी ने पीएम मोदी से की अपील- सभी पंजाबियों को सुरक्षित वापस लाएं

Thu, 24 Feb 2022 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 04:41 PM IST
सार

सीएम चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों और खास कर पंजाबियों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

विज्ञापन
Russia-Ukraine dispute: CM Charanjit Channi appeals to PM Modi to bring back all Punjabis safely 
पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी और कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े युद्ध के बाद से पंजाब में भी चिंता बढ़ गई है। पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने ट्वीट कर इस पर चिंता व्यक्त की है। सीएम चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों और खास कर पंजाबियों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। सीएम चन्नी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से वह चिंतित हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी विदेश मंत्री एस जयशंकर को ट्वीट किया कि मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि यूक्रेन में विकसित हो रही अनिश्चित स्थिति को देखते हुए भारत सरकार वहां फंसे हमारे सभी नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी के लिए सभी तंत्र स्थापित करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने किया ट्वीट

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने भी रूस और यूक्रेन के बीच विवाद पर चिंता जताते हुए विदेश मंत्री से आग्रह किया कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए आपातकालीन उपाय करें। सैकड़ों पंजाबी युवाओं ने रूस द्वारा युद्ध की घोषणा के बाद से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों को तुरंत एयरलिफ्ट किया जा सकता है।

यूक्रेन ने मांगा था भारत से समर्थन

भारत को बहुत प्रभावशाली वैश्विक खिलाड़ी कहते हुए नई दिल्ली में यूक्रेनी राजदूत इगोर पोलिखा ने यूक्रेन में रूस के साथ चल रहे सैन्य अभियान के बीच भारत का समर्थन मांगा है। नई दिल्ली में एक प्रेस वार्ता में पोलिखा ने कहा, यह न भूलें कि भारत कई वर्षों तक गुटनिरपेक्ष आंदोलन का नेता था। गुटनिरपेक्ष आंदोलन शीत युद्ध के समय में सिर्फ विश्व तनाव को रोकने के लिए बनाया गया था। यह शांति के सिद्धांत पर आधारित था। भारत विश्व प्रसिद्ध सिद्धांतों 'पंचशील' का संस्थापक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed