फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rules broken in Garden of Silence at Sukhna Lake in Chandigarh

Chandigarh: गार्डन ऑफ साइलेंस में तेज आवाज में बजा डीजे, जमकर नाचे लोग... चुप रहे वन विभाग के अफसर

Mon, 22 Jul 2024 08:21 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 08:21 AM IST
सार

एनजीओ टीम सॉल्यूशन ने रविवार सुबह गार्डन ऑफ साइलेंस से रन फॉर फॉरेस्ट और वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया था। तीन श्रेणियों 3.1 किमी, 10.5 किमी और 21.1 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के लिए गार्डन ऑफ साइलेंस में स्क्रीन और म्यूजिक सिस्टम के साथ स्टेज भी बनाया गया था।

विज्ञापन
Rules broken in Garden of Silence at Sukhna Lake in Chandigarh
गार्डन ऑफ साइलेंस में लगा डीजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में सुखना लेक के गार्डन ऑफ साइलेंस (बुद्धा गार्डन) में नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। यहां आयोजित एक एनजीओ के कार्यक्रम में काफी तेज आवाज में डीजे बजाकर लोगों ने डांस किया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। सुखना लेक पर सैर करने वाले कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। कहा कि साइलेंस जोन में तेज आवाज में डीजे बजाने की अनुमति आयोजकों को कैसे दी गई, इसकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


लेक पर सैर करने आए लोगों का आरोप है कि सुबह डीजे पर कई पंजाबी गाने बजाए गए। आवाज इतनी तेज थी कि लेक पर सैर कर रहे लोगों को भी सुनाई दे रहा था। लेक पर 2001 से सैर करने वाले ग्रुप सुखना शार्क के सदस्यों ने देखा कि साइलेंस जोन में डीजे पर लोग डांस कर रहे हैं। वह इस बात को लेकर ज्यादा हैरान हुए कि मौके पर वन विभाग के भी कर्मचारी और अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में वन विभाग के सहयोग से सुखना लेक के पास वन क्षेत्र में पौधरोपण किया गया ताकि वातावरण और पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके। एनजीओ की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन संरक्षक नवनीत कुमार श्रीवास्तव थे जबकि पीसीएस जगनूर सिंह ग्रेवाल और केएपी सिंह और अरविंदर जीत सिंह विशेष अतिथि रहे।

विज्ञापन

क्या बोले लोग

अधिकारियों के सामने बज रहा था गाना
मैं पिछले करीब 20 वर्षों से सुबह सैर करने के लिए सुखना लेक आता हूं। रविवार सुबह हम गार्डन ऑफ साइलेंस से काफी दूर थे, फिर भी गानों की आवाज आ रही थी। मैं मौके पर गया तो देखकर हैरान रह गया कि वन विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों की मौजूदगी में कैसे स्क्रीन लगाकर और डीजे बजाकर लोग डांस कर रहे थे। - राजीव शर्मा, बिजनेसमैन

विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों का पालन करना चाहिए था

रविवार सुबह बहुत तेज आवाज में गाने बज रहे थे। मैं सैर करने के लिए पिछले कई सालों से लेक पर आ रहा हूं। इतना तेज संगीत कभी नहीं सुना था। कार्यक्रम के आयोजकों को साइलेंस जोन के नियमों का पालन करना चाहिए था। - अरुण कौशिश, प्रोफेसर

तेज संगीत की वजह से हुई परेशानी

सुखना लेक पर रोजाना सैकड़ों लोग सुबह सैर करने के लिए आते हैं क्योंकि यहां बहुत शांति और सुकून मिलता है। रविवार को सुबह चल रहे तेज संगीत की वजह से लोग काफी परेशान हुए। गानों की आवाज बहुत दूर से ही सुनाई दे रही थी। - कपिल शर्मा, बिजनेसमैन

वार्मअप के लिए चलाया गया था म्यूजिक

मैराथन में हिस्सा लेने वाले लोगों को इंस्ट्रक्शन देने के लिए साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई थी। मैराथन को शुरू करने से पहले प्रतिभागियों के वार्मअप के लिए म्यूजिक चलाया गया था। डीजे की आवाज निर्धारित साउंड लेवल के अंदर ही थी। - नवल किशोर, निदेशक, टीम सॉल्यूशन एनजीओ


कुछ समय के लिए आवाज तेज थी

गार्डन ऑफ साइलेंस में तेज आवाज में डीजे बजाने की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई। एक एनजीओ की तरफ से मैराथन का आयोजन किया गया था। हमारे जेई मौके पर थे। कुछ समय के लिए आवाज तेज हुई थी, उस पर आपत्ति जताते हुए म्यूजिक को कम करा दिया गया था। - सीबी ओझा, चीफ इंजीनियर, यूटी प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed