{"_id":"5c568321bdec224af715145c","slug":"rudrabhishek-in-punjab-university-chandigarh-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में पहली बार महारुद्राभिषेक, 200 से अधिक साधु...108 शिवलिंगों की होगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में पहली बार महारुद्राभिषेक, 200 से अधिक साधु...108 शिवलिंगों की होगी पूजा
Sun, 03 Feb 2019 11:29 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
महारुद्राभिषेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में पहली बार महारुद्राभिषेक होने जा रहा है। 18 फरवरी को होने जा रहे इस आयोजन में देशभर से 200 से अधिक साधु शिरकत करेंगे। कई विभागों के विद्यार्थियों द्वारा मिलकर किया जा रहा एक दिन यह कार्यक्रम मिनी कुंभ की तरह होगा। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।
लॉ डिपार्टमेंट के विद्यार्थी अमित घई ने बताया कि यह कार्यक्रम गांधी भवन मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में 108 पार्थिव शिवलिंग की पूजा होगी। भजन संध्या के अलावा कई कार्यक्रम होंगे। मिट्टी से शिवलिंग तैयार होंगे, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इस अवसर पर लंगर भी चलेगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के साधुओं के अलावा अन्य प्रदेशों के साधुओं को भी आमंत्रित किया गया है। उम्मीद है कि 200 से अधिक साधु इसमें हिस्सा लेने आ रहे हैं। यह अपनेआप में एक अलग तरह का कार्यक्रम होगा। इसमें पीयू के शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है। वह भी इसमें हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 500 से अधिक पीयू के विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।