फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ruckus of political parties will be seen every year in Chandigarh Mayor elections

चंडीगढ़ का जनादेश: नगर निगम में किसी भी दल को बहुमत नहीं, हर साल मेयर चुनाव में होगा जोड़तोड़

Sat, 08 Jan 2022 11:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Jan 2022 11:15 PM IST
सार

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में हर साल जोड़तोड़ की राजनीति देखने को मिलेगी। दरअसल, इस बार नगर निगम चुनाव में किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। सभी दलों के सामने अपने पार्षदों को बचाने की चुनौती भी होगी। 

विज्ञापन
Ruckus of political parties will be seen every year in Chandigarh Mayor elections
चंडीगढ़ नगर निगम। - फोटो : फाइल

विस्तार

मेयर चुनाव में इस बार भाजपा ने भले तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है लेकिन जनता का जनादेश ऐसा है कि हर साल यही स्थिति बनेगी। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हर साल होता है। हर वर्ष राजनीतिक पार्टियों को चुनाव जीतने के लिए पसीना बहाना होगा। अपने पार्षदों को बचाने के लिए हर बार चुनाव के दौरान बाहर ले जाना होगा या लालच देकर अपने पक्ष में मतदान के लिए व अपने पक्ष में करने के लिए जीतोड़ कोशिश करनी होगी। 

विज्ञापन


मेयर चुनाव का परिणाम पंजाब पर भी दिखेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आम आदमी पार्टी के पार्षद ने सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव में एक वोट क्रॉस किया है। इससे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सबसे बड़ी बात यह है कि 14 सीटें लेकर नगर निगम चुनाव में सबसे बड़ी जीत हासिल करने के बाद मेयर का सपना संजोए और पंजाब में इस जीत को भुनाने की मुहिम को बड़ा झटका लगा है। 
विज्ञापन


भाजपा की जीत भी बड़ी मुश्किल भरी रही है। यदि एक वोट पर गलत निशान नहीं लगता तो फिर ड्रॉ होता। ड्रॉ में कुछ भी हो सकता है। डिप्टी मेयर में यह देखने को भी मिला कि दोनों दलों को 14-14 वोट मिले, इसलिए फिर पर्ची से ड्रा निकाला गया। कांग्रेस और शिअद ने इस बार मेयर चुनाव में भाग नहीं लिया। ऐसा इसलिए कि पंजाब में विधानसभा का चुनाव है। अगले वर्ष राजनीतिक माहौल बदला रहेगा। ऐसे में भाजपा को अपनी जीत बरकरार रखना मुश्किल बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बबला ने बदली भाजपा की किस्मत
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वालीं देवेंद्र सिंह बबला की पत्नी हरप्रीत कौर बबला भाजपा में शामिल हो गईं। ऐसे में भाजपा का वोट 12 से 13 हो गया और कांग्रेस का एक वोट कम होकर आठ से सात हो गया। यदि हरप्रीत कौर कांग्रेस में ही रहती तो भाजपा का मेयर बनना मुश्किल होता। देवेंद्र सिंह बबला ने कहा कि उन्होंने भाजपा के लिए किंग मेकर का काम किया है। भाजपा मुझे बराबर मान देगी, ऐसी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed