फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ruckus in winter session of punjab assembly by akali dal and aap mla's did walkout

पंजाब विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हंगामा, ताला लगाने की कोशिश, आप विधायकों ने किया वाकआउट

Fri, 14 Dec 2018 09:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
ruckus in winter session of punjab assembly by akali dal and aap mla's did walkout
धरने पर सुखबीर बादल और अन्य

विधानसभा के शीतकालीन सत्र की एक मात्र सिटिंग का शून्यकाल उम्मीद के मुताबिक हंगामेदार रहा। सत्र छोटा करने और किसानों के मुद्दों पर विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए वाक आउट किया। हालांकि सरकार के लिए राहत की बात यह थी कि विपक्ष एकजुट नहीं हो सका। शून्य काल शुरू होते ही अमन अरोड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी के 23 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव मामूली एतराज लगाकर खारिज कर दिए गए।

विज्ञापन


 नियमानुसार साल में विधानसभा की 40 सिटिंग होनी चाहिए, पर नहीं होती। उनके प्रश्न तक नहीं लिए जा रहे हैं। इतना कहते ही उन्होंने विधानसभा की रूल बुक फाड़ दी। साथ ही आप विधायक वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कुछ विधायकों ने स्पीकर की तरफ कागज भी फेंके। करीब दस मिनट तक नारेबाजी के बाद वे बाहर चले गए और विधानसभा के गेट पर ताला लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। 
विज्ञापन


उसके बाद शिअद के हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि सरकार ने कुर्की खत्म करने का नारा दिया था, लेकिन वह जारी है। सहकारिता मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने जवाब दिया कि कुर्की 2016 में शुरू हुई थी, संशोधन करना होगा। अगले सत्र में वह सारी रिपोर्ट देंगे कि किसके कार्यकाल में कितनी कुर्की हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ruckus in winter session of punjab assembly by akali dal and aap mla's did walkout
विधानसभा में हंगामा

कांग्रेस के राज में कोई कुर्की नहीं हुई। इसके साथ ही शिअद-भाजपा विधायकों ने कुर्की के मुद्दे पर वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने पोस्टर ले रखे थे और किसानों के मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे थे। आप के हंगामे के दौरान बिक्रम मजीठिया ने हंसते हुए उन्हें कांग्रेस की बी-टीम बताया।

16 जनवरी तक होगी गन्ने की अदायगी
शून्यकाल के दौरान कंवर संधू ने पिछले साल के गन्ने के बकाए का मुद्दा उठाया। सुखजिंदर रंधावा ने आश्वासन दिया कि 16 जनवरी तक सारा बकाया क्लियर कर दिया जाएगा। परमिंदर ढींडसा ने कहा कि उन्हें किसानों के मुद्दे पर कार्य स्थगन प्रस्ताव लाने दिया जाए। सोम प्रकाश ने मांग की कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के पैसे रिलीज किए जाएं।

बिखरी नजर आई आप
सत्र के दौरान उम्मीद के मुताबिक आम आदमी पार्टी की गुटबाजी साफ नजर आई। सत्र में पार्टी के विधायकों के अलावा बागी सुखपाल खैरा गुट के चार विधायक भी मौजूद थे। लेकिन आप विधायकों ने जब हंगामा और वाक आउट किया तो कंवर संधू और उनके तीन साथी विधायक उठकर नहीं गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed