फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ruckus in Sector-15 Patel Market over two-pronged policy in removing encroachment

Chandigarh News: अतिक्रमण हटाने में दोतरफा नीति पर सेक्टर-15 पटेल मार्केट में बवाल

Wed, 25 Sep 2024 05:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in Sector-15 Patel Market over two-pronged policy in removing encroachment
चंडीगढ़। सेक्टर- 15 स्थित पटेल मार्केट में मंगलवार की शाम नगर निगम की सब इंस्पेक्टर के कार्रवाई करने पहुंचने पर दुकानदारों ने जमकर बवाल किया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र कौर कुछ दुकान वालों पर मेहरबानी कर रही हैं जबकि बाकी सभी के जरा से गलती पर उनका चालान काट दे रही हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों के विरोध करने पर भूपेंद्र कौर ने कहा कि वह परमानेंट अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं कर सकती, सिर्फ टेंपरेरी अतिक्रमण हटाने का ही अधिकार उन्हें प्राप्त है। यह सुनकर दुकानदार और भड़क गए। उन्होंने कहा कि फिर हम भी परमानेंट अतिक्रमण कर लेते हैं। मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान संजीव कुमार का कहना है कि मार्केट में जिन दुकानदारों ने गलती से महज एक फीट आगे सामान लगा रखा होता है उनका धड़ल्ले से चालान कट रहा है। कुछ दुकानदार ऐसे भी हैं जिन्होंने आठ फीट आगे तक सामान लगा रखा है, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस कारण मार्केट में काफी रोष है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में वह बुधवार को डीसी से मिलकर उन्हें मामले की पूरी जानकारी देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed