{"_id":"60fd050d8ebc3e587417e4fc","slug":"ruckus-in-pgi-chandigarh-police-accused-of-beating-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में हंगामा: डॉक्टर का मोबाइल चोरी होने पर बेवजह तीन कर्मचारियों को पीटने का पुलिस पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में हंगामा: डॉक्टर का मोबाइल चोरी होने पर बेवजह तीन कर्मचारियों को पीटने का पुलिस पर आरोप
Sun, 25 Jul 2021 12:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:05 PM IST
सार
कर्मचारियों ने पुलिस पर शक के आधार पर बिना वजह पीटने का आरोप लगाया। हालांकि पीजीआई चौकी पुलिस ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है और कहा कि जांच चल रही है इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
पीजीआई में मौजूद पुलिसबल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजीआई ठेकेदार संघ के कर्मचारियों ने पुलिस पर तीन हॉस्पिटल अटेंडेंट और सफाई कर्मियों को बिना वजह हिरासत में लेकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। दरअसल, शनिवार रात पीजीआई डॉक्टर का मोबाइल चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने तीन कर्मियों को हिरासत में लिया था लेकिन चोरी हुआ मोबाइल डॉक्टर के लॉकर रूम में ही मिल गया।
विज्ञापन
रविवार सुबह ठेकेदार संघ कर्मचारियों ने पीजीआई में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की शांत करवाने में जुटी हुई है। पीजीआई ठेकेदार संघ के महासचिव देवराज ने बताया कि कार्डियो रेजिडेंट डॉक्टर ने रात को मोबाइल चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी। जिसके बाद पीजीआई चौकी पुलिस ने बिना जांच के शक के आधार पर तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर चौकी ले गई।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस ने इस दौरान तीनों कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई की। उधर, आधे घंटे के बाद ही डॉक्टर का मोबाइल उन्हीं के ही लॉकर रूम में मिल गया। ऐसे में पुलिस ने इन तीनों कर्मचारियों की बेवजह पिटाई की है। रविवार सुबह से ही ठेकेदार संघ कर्मचारियों ने पीजीआई में नारेबाजी शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि पुलिस और डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई की जाए। बिना वजह इन तीनों कर्मचारियों को पीटा गया है। दूसरी तरफ, पीजीआई चौकी पुलिस ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है और कहा कि जांच चल रही है इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन