{"_id":"6321a26575d39453456ea82b","slug":"rta-caught-48-vehicles-without-permit-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में RTA का बड़ा एक्शन: बिना परमिट 48 वाहनों को पकड़ा, सभी पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना ठोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में RTA का बड़ा एक्शन: बिना परमिट 48 वाहनों को पकड़ा, सभी पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना ठोका
Wed, 14 Sep 2022 03:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Sep 2022 03:18 PM IST
सार
वाहनों को जब्त करने के बाद आरटीए विभाग के कर्मचारियों ने इन्हें रोडवेज वर्कशॉप में खड़ा कराया। इस दौरान परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से बिना परमिट और टैक्स भरे बिना वाहन न चलाने की अपील की।
विज्ञापन
जब्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बिना परमिट सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ आरटीए विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। बुधवार सुबह विभाग ने बड़ी कार्रवाई की और बिना परमिट सवारियां ढोने वाले 48 अवैध वाहनों को पकड़ जुर्माना ठोका। रेवाड़ी बस अड्डे के सामने से 36 वाहनों को पकड़ा गया। पकड़े गए कई वाहन दिल्ली पुलिस, गृह मंत्रालय व सरकारी विभागों के कर्मचारियों के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि नारनौल, रेवाड़ी व गुरुग्राम रूट पर यह वाहन कंपनियों के कर्मचारियों को ढोने का काम करते हैं। बिना परमिट वाहनों के दौड़ने से सरकार के राजस्व को बड़ी चपत लग रही थी। किसी के पास न ही परमिट मिला और न ही टैक्स की रसीद मिली। प्रत्येक वाहन पर आरटीए ने 11-11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
वाहनों को जब्त करने के बाद आरटीए विभाग के कर्मचारियों ने इन्हें रोडवेज वर्कशॉप में खड़ा कराया। इस दौरान परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से बिना परमिट और टैक्स भरे बिना वाहन न चलाने की अपील की। विभाग ने चेतावनी भी दी कि पकड़े जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन