{"_id":"66a26161c69f8b0be80ebf9c","slug":"rs-65-crore-released-to-15-thousand-cotton-farmers-chandigarh-news-c-16-pkl1010-476744-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कपास के 15 हजार किसानों को 65 करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कपास के 15 हजार किसानों को 65 करोड़ जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लस्टर -2 के किसानों की कपास की फसल हो गई थी प्रभावित
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कपास की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को बड़ी राहत दी है। कृषि मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने वीरवार को क्लस्टर दो के सात जिलों के 15,314 पात्र किसानों को 65 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी की। इसके अलावा, कृषि यंत्रों की खरीद के लिए किसानों के बैंक खाते में अनुदान के तौर पर 101 करोड़ रुपये भी जारी किए है।
क्लस्टर दो के सात जिलों (अंबाला, हिसार, गुरुग्राम, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़ व सोनीपत) में खरीफ 2023 के दौरान कपास की फसल को नुकसान हुआ था। इससे प्रभावित किसानों के नुकसान की भरपाई हरियाणा फसल सुरक्षा योजना के तहत होनी थी। वर्तमान में 65 करोड़ रुपये की राशि सीधे तौर पर लगभग 15,314 पात्र किसानों के खातों में वित्तीय सहायता के रूप में जारी की गई है। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2024 के लिए क्लस्टर एक में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस बीमा कंपनी की ओर से बीमा कराया जा रहा है। क्लस्टर दो में एचडीएफसी एर्गों व क्लस्टर तीन में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी का चयन फसलों के बीमे के लिए किया गया है। उन्होंने बताया, राज्य सरकार पिछले कई सालों से फसल अवशेष प्रबंधन के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिनके अंतर्गत किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। वर्तमान में 101 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलने वाले अनुदान के रूप में जमा करवाई गई है। इसके अतिरिक्त चालू वित्त वर्ष में राज्य सरकार की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों की खरीद पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन विभाग की वेबसाइट पर चार अगस्त, 2024 तक आमंत्रित किए गए हैं, जो किसान उक्त योजना में लाभ लेना चाहते हैं। वे जल्द से जल्द विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा- यदि किसान केसीसी में दर्ज फसल को बदल कर अन्य फसल की बुआई करते हैं तो इसकी सूचना अपनी संबंधित बैंक शाखा को दें ताकि सही फसल का बीमा हो सके व किसानों को क्लेम राशि समय पर दी जा सकें। इसके अतिरिक्त जिन किसानों ने बैंकों से फसली ऋण नहीं लिया है। वे सभी किसान सीएससी केंद्रों पर जाकर अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं और जो किसान स्वयं अपनी फसलों का बीमा करवाना चाहते हैं। वे किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की वेबसाइट www.pmfby.gov.in पर जाकर अपनी फसलों का बीमा कर सकते हैं।