{"_id":"65c314f496384b8dd20304ee","slug":"rs-4933-crore-received-in-interim-budget-for-rail-infrastructure-in-punjab-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अंतरिम बजट में मिले 4,933 करोड़ रुपये, कई रेल लाइन होंगी डबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अंतरिम बजट में मिले 4,933 करोड़ रुपये, कई रेल लाइन होंगी डबल
Wed, 07 Feb 2024 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:57 PM IST
सार
पंजाब को अंतरिम बजट में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कुल 4,933 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जो बीते वर्षों के मुकाबले 22 गुना अधिक है। बजट में पंजाब को सीमावर्ती प्रदेश होने के नाते इसकी अहम भूमिका पर जोर दिया गया था।
विज्ञापन
रेल मार्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉर्डर एरिया होने के कारण पंजाब में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में अंतरिम बजट में खास फोकस रखा गया है। बजट में नंगल डैम तलवाड़ा की 83.73 किलोमीटर की नई रेल लाइन के लिए 500 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। इन रुपये से मुकेरियां-तलवाड़ा के बीच 29.15 किलोमीटर की नई ब्रॉड गेज लाइन के लिए भी फंड रखा गया है।
वहीं, चंडीगढ़ से बद्दी के बीच 33.23 किलोमीटर बन रही रेल लाइन प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए वर्ष 2024-25 के लिए बजट से 300 करोड़ रुपये का फंड दिया है। रेल मंत्रालय के अनुसार नंगल डैम तलवाड़ा नई रेल लाइन प्रोजेक्ट के लिए कुल 2,017.96 रुपये का फंड प्रस्तावित किया गया था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस नई रेल लाइन के लिए 500 करोड़ रुपये देकर निर्माण कार्य की गति बढ़ाने का कदम उठाया है।
पंजाब में इन जगहों पर रेल लाइन होंगी डबल
पंजाब के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति बेहतर करने के लिए भी अलग से फंड जारी किए गए हैं। इसके तहत राजपुरा-बठिंडा के बीच 172.64 किलोमीटर तक डबल रेल लाइन प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 100 करोड़ दिए गए हैं। इसी तरह लुधियाना-मुल्लांपुर के बीच 21 किलोमीटर रेल लाइन को डबल करने के लिए 143 करोड़ रुपये, लुधियाना-किला रायपुर के बीच 19 किलोमीटर की रेल लाइन को डबल करने के लिए 66.59 करोड़ रुपये बजट से अतिरिक्त फंड दिया गया है।
विज्ञापन
इस साल 22 गुना बढ़ाया पंजाब का रेल बजट
पंजाब को अंतरिम बजट में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कुल 4,933 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जो बीते वर्षों के मुकाबले 22 गुना अधिक है। बजट में पंजाब को सीमावर्ती प्रदेश होने के नाते इसकी अहम भूमिका पर जोर दिया गया था। रेल नेटवर्क के साथ फसलों की पैदावार के लिहाज से पंजाब का अपना महत्व है। पाकिस्तान और पंजाब के बीच रेल लाइन, बॉर्डर एरिया होने के कारण रसद व अन्य सामग्री और देश के हर कोने तक अन्न पहुंचाने के लिए पंजाब में एक बड़ा माल रेलगाड़ी का भी नेटवर्क है।