फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RPF female constable found dead in Jalandhar of Punjab

Jalandhar News: फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, पति से होगी पूछताछ

Thu, 23 Nov 2023 04:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Nov 2023 04:26 PM IST
सार

बुधवार की देर शाम पुलिस ने रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर से महिला का शव बरामद किया। क्राइम सीन की जांच में किसी प्रकार का कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। अनीशा के पति अंकुर कुमार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अन्य कोई बात सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
RPF female constable found dead in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

जालंधर के थाना नवी बारादरी के अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में आरपीएफ की महिला कान्स्टेबल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं लेकिन सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान अनीशा (24) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली थी। अनीशा का पति भी उसी के साथ रेलवे कॉलोनी में ही रहता था। थाना नवी बारादरी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल प्राथमिक जांच में मामला फंदा लगाकर आत्महत्या करने का ही लग रहा है। 
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम पुलिस ने रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर से महिला का शव बरामद किया। क्राइम सीन की जांच में किसी प्रकार का कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। अनीशा के पति अंकुर कुमार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अन्य कोई बात सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मामले की सूचना अनीशा के परिवार को दे दी गई है। परिवार के आने के बाद मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed