फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rose Festival blossoms amidst dance, music and merriment

Chandigarh News: नृत्य, संगीत और उत्साह के बीच खिला रोज फेस्टिवल

Sun, 22 Feb 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Rose Festival blossoms amidst dance, music and merriment
विज्ञापन


चंडीगढ़। रोज गार्डन में तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल के दूसरे दिन तू जूलियट जट्ट दी की स्टार कास्ट ने नृत्य से लोगों को खूब मनोरंजन किया। वहीं, संगीत और प्रतियोगिताओं ने मेले की रौनक पर चार चांद लगा दिए। रोजमर्रा की भागदौड़ से निकलकर लोग खुशियां तलाश में रोज गार्डन पहुंचे। सुबह से ही परिवारों, युवाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ने लगी। दोपहर होते-होते रोज गार्डन खचाखच भर गया। गुलाबों के बीच सेल्फी लेते लोग, फूड कोर्ट में व्यंजनों का आनंद उठाते समूह और झूलों पर मस्ती करते बच्चे महोत्सव की रौनक बढ़ाते नजर आए।

दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगारंग प्रतियोगिताएं रहीं। रोज प्रिंस और रोज प्रिंसेस प्रतियोगिता के बाद रोज किंग और रोज क्वीन, मिस्टर रोज और मिस रोज प्रतियोगिताएं हुईं। रोज क्विज, पतंगबाजी शो और वरिष्ठ नागरिकों का भंगड़ा भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में पहुंचीं मुक्कान और मनजीत ने बताया कि वे कई साल से यहां आ रहे हैं। पहले परिवार के साथ आना होता था लेकिन अब दोस्तों की टीम के साथ आकर मस्ती करते है। रोज फेस्टिवल चंडीगढ़ की पहचान बन गया है।
विज्ञापन



कव्वाली सुनकर खुश हुए दर्शक
मुख्य मंच पर चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से कव्वाली प्रस्तुति दी गई। एआर मेलोडी ग्रुप ने पुराने फिल्मी गानों से समा बांध दिया। दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे। देश के विभिन्न हिस्सों से आए नृत्य दलों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। पंजाब का पारंपरिक भंगड़ा, नगाड़ा और राजस्थान का घूमर विशेष आकर्षण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिस्टर और मिस रोज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
दिन का प्रमुख आकर्षण गुलाब उद्यान में आयोजित मिस्टर और मिस रोज प्रतियोगिता रही। उत्तर क्षेत्र संस्कृति केंद्र के कलाकारों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी मंच पर प्रतिभा दिखाई। गायन प्रतियोगिता और टीवी कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। लोग गुलाबों की विभिन्न किस्मों को निहारते रहे और पूरे दिन उत्सव का आनंद लेते रहे।



आज होगा समापन
रविवार 22 फरवरी को महोत्सव का समापन होगा। सुबह 10 बजे अंताक्षरी प्रतियोगिता हुई। 10:30 बजे मौके पर ही चित्रकला प्रतियोगिता होगी। दोपहर 2 बजे गरबा समूह नृत्य और गुलाब विषय पर विशेष भाषण होगा। दोपहर 3 बजे समापन समारोह और पुरस्कार वितरण किया जाएगा। शाम 5 बजे सूफी सिस्टर्स ग्रुप और 6:30 बजे राजिया सुल्तान एंड सिस्टर्स सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी। मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। मेयर सौरभ जोशी और विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article