{"_id":"5b6dab574f1c1b49778b724e","slug":"ropeway-will-be-made-from-anandpur-sahib-to-naina-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंदपुर साहिब से नैना देवी रोप-वे का रास्ता साफ, 200 करोड़ की लागत से वाला प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदपुर साहिब से नैना देवी रोप-वे का रास्ता साफ, 200 करोड़ की लागत से वाला प्रोजेक्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालसा की जन्मस्थली श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी को रोप-वे के जरिये जोड़ने वाले प्रोजेक्ट का रास्ता साफ हो गया है। पर्यटन मंत्री नवजोत सिद्धू ने कहा कि इससे पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सिद्धू ने म्यूनिसिपल भवन में हिमाचल के अतिरिक्त मुख्य सचिव (संस्कृति व पर्यटन) राम सुभाग सिंह के साथ इस प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श किया।
सिद्धू ने बताया कि पहले दोनों राज्यों ने एक समझौते पर दस्तखत किए थे, पर 2014 में वह ठंडे बस्ते में चला गया। अब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पर दोबारा काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसी माह इस समझौते पर दस्तखत किए जाएंगे।
राम सुभाग सिंह ने बताया कि हिमाचल सरकार ने पिछले दिनों हुई कैबिनेट मीटिंग में इसके हरी झंडी दे दी है। सिद्धू ने बताया कि साढ़े तीन किलोमीटर लंबे रोप-वे प्रोजेक्ट पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए ऐसी उच्च कोटि की कंपनी की सेवाएं ली जाएंगी, जिसका रिकॉर्ड हादसा रहित हो। जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट से संबंधित सभी मंजूरियां ले ली जाएंगी। मीटिंग में पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव रोशन सुंकारिया व डायरेक्टर एमएस जग्गी भी थे।