फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ropar police brought Sampat Nehra from Bathinda jail on production warrant

Punjab: जेल से बाहर लाया गया संपत नेहरा, रची थी सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या की साजिश, इस जिले की पुलिस ले गई

Thu, 07 Dec 2023 12:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Dec 2023 12:00 PM IST
सार

मंगलवार को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में दिन-दहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा ने ली थी, जो लॉरेंस गैंग का गुर्गा है। संपत नेहरा और गोदारा लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं।

विज्ञापन
Ropar police brought Sampat Nehra from Bathinda jail on production warrant
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और संपत नेहरा। - फोटो : फाइल

विस्तार

बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर संपत नेहरा को गुरुवार को रूपनगर (रोपड़) की पुलिस टीम प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले गई। गुरुवार सुबह जेल के भीतर पहुंची पुलिस टीम ने किसी भी तरह से मीडिया के साथ बात करने से इन्कार कर दिया। वहीं, एंटी गैगस्टर टॉस्क फोर्स की सुरक्षा निगरानी में नेहरा को रूपनगर पुलिस ले गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर संपत नेहरा का राजस्थान के जयपुर में शूटरों द्वारा करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में नाम सामने आने पर कयास लगाए जा रहे थे कि आरोपी गैंगस्टर नेहरा को राजस्थान पुलिस केंद्रीय जेल से प्रोडक्शन वारंट पर ले जा सकती है, लेकिन वीरवार को सुबह जैसे ही
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह रूपनगर की पुलिस टीम केंद्रीय जेल पहुंची। पुलिस टीम ने गैंगस्टर का प्रोडक्शन वारंट जेल अधिकारियों को सौंपा और गैंगस्टर नेहरा को एजीटीएफ की सुरक्षा में अपने साथ रूपनगर ले गई। सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर नेहरा से रूपनगर पुलिस एक आपराधिक केस में पूछताछ करेगी। जहां पर उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल की जाएगी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के विषय में भी पूछताछ हो सकती है।

बठिंडा जेल से संपत ने रची थी साजिश

बता दें कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश पंजाब की बठिंडा सेंट्रल जेल में करीब दस महीने पहले ही रची गई थी। पंजाब पुलिस ने उनकी हत्या की आशंका जताते हुए मार्च में राजस्थान पुलिस को इनपुट भेज कर अलर्ट भी किया था। पंजाब पुलिस ने मार्च में राजस्थान पुलिस को बकायदा एक पत्र लिखा था।

पत्र में बताया गया था कि बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का गैंगस्टर संपत नेहरा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश रच रहा है। उसने वारदात के लिए एके-47 का इंतजाम कर लिया था। इसके बावजूद गोगामेड़ी की हत्या हो गई। हालांकि, अलर्ट के बाद राजस्थान एटीएस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) को इस बारे में सूचित किया गया था। 



उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में दिन-दहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा ने ली थी, जो लॉरेंस गैंग का गुर्गा है। संपत नेहरा और गोदारा लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं।

पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोगामेड़ी की हत्या के बाद जेलों में बंद गैंगस्टरों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। वहीं, अगर राजस्थान पुलिस प्रोडक्शन वारंट लेकर आती है तो आरोपी संपत नेहरा को राजस्थान भेज दिया जाएगा। संपत नेहरा लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। ये वही गैंगस्टर है जो पिस्टल लेकर अभिनेता सलमान खान को मारने मुंबई पहुंच गया था। संपत नेहरा को पंजाब पुलिस ने मार्च महीने में हथियार तस्करी के एक मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed