फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rohtash Khileri said oxygen cylinders have to be taken according to height

हरियाणा: 18 ऑक्सीजन लेवल पर शिवांगी ने कोरोना को दी मात, पर्वतारोही रोहताश बोले- ऊंचाई के अनुसार लेने पड़ते हैं सिलिंडर

Wed, 12 May 2021 02:06 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 May 2021 02:06 AM IST
सार

पर्वतारोहण के समय अलग-अलग बेस कैंप होते हैं। जितना ऊंचाई पर जाएंगे उतनी ही ऑक्सीजन कम हो जाती है। हमें ऑक्सीजन के सिलिंडर लेने होते हैं। वह भी तय संख्या में ही होते हैं। यदि बीच रास्ते में ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म हो जाए तो पर्वतारोही की मौत हो सकती है।

विज्ञापन
Rohtash Khileri said oxygen cylinders have to be taken according to height
पर्वतारोही रोहताश खिलेरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों को फतह करना कोई आसान काम नहीं है। पूरी ट्रेनिंग करने के बाद भी पर्वतारोही कई बार ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण बीच रास्ते में दम तोड़ देते हैं। पर्वतारोही शिवांगी पाठक का ऑक्सीजन लेवल जिस तरह से गिरा वह मौत के मुंह से वापस आई हैं। 

विज्ञापन


पर्वतारोहण के समय अलग-अलग बेस कैंप होते हैं। जितना ऊंचाई पर जाएंगे उतनी ही ऑक्सीजन कम हो जाती है। हमें ऑक्सीजन के सिलिंडर लेने होते हैं। वह भी तय संख्या में ही होते हैं। यदि बीच रास्ते में ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म हो जाए तो पर्वतारोही की मौत हो सकती है। शिवांगी पाठक की ऐसी हालत कोरोना संक्रमित होने के कारण हुई। उसके फेफड़ों में भी पानी बन गया था। 
विज्ञापन


यह बात हिसार जिला के गांव मलापुर निवासी पर्वतारोही रोहताश खिलेरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कही। उन्होंने बताया कि माउंट एवरेस्ट से पहले कैंप-4 आता है। जो 8000 मीटर हाइट पर है। इसे डेथ प्वाइंट कहा जाता है। यहां पर्वतारोही के पास तीन सिलिंडर होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 5364 मीटर की ऊंचाई पर एवरेस्ट बेस कैंप आता है। जहां पर्वतारोही को ट्रेनिंग दी जाती है। इसी दौरान एडवांस में पर्वतारोही के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर कैंप में पहुंचा दिए जाते हैं, ताकि वह अगले कैंप में जाते ही ऑक्सीजन सिलिंडर लगा सके। खिलेरी ने बताया कि उसके बाद 6000 मीटर की ऊंचाई पर कैंप-1 आता है। यहां पर्वतारोही आसानी से स्टे कर सकता है और उसे ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत नहीं होती लेकिन कैंप-2 में अधिकतर पर्वतारोही ऑक्सीजन सिलिंडर का इस्तेमाल कर लेते हैं। 

रोहताश खिलेरी का कहना है कि पर्वतारोही जितनी ऊंचाई पर जाता रहेगा उसका उतना ही ऑक्सीजन लेवल कम होता जाएगा। हालांकि यह पर्वतारोही की बॉडी पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया कि माउंट एवरेस्ट पर जाने के दौरान पर्वतारोही को पांच से छह ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत होती है। एक सिलिंडर साढ़े तीन किलो का होता है। जिसमें दो से तीन किलो ऑक्सीजन होती है।

6400 मीटर की ऊंचाई पर कैंप-2
पर्वतारोही रोहताश का कहना है कि 6400 मीटर की ऊंचाई पर कैंप-2 है। अधिकतर पर्वतारोही यहां से ऑक्सीजन सिलिंडर लगाना शुरू कर देते हैं। जिन पर्वतारोही में बिना ऑक्सीजन सिलिंडर चढ़ने की क्षमता होती है वह चढ़ जाता है लेकिन कैंप-3 में उसे ऑक्सीजन सिलिंडर लगाना ही पड़ता है। 7200 मीटर की ऊंचाई पर कैंप-3 है। कारण है कि कैंप-3 से चढ़ाई करना काफी मुश्किल होती है। एनर्जी बचाने के लिए पर्वतारोही को ऑक्सीजन सिलिंडर लगाना जरूरी होता है। 

चढ़ाई के समय पर्वतारोही शिवांगी हुई थी कोरोना संक्रमित 
पर्वतारोही शिवांगी पाठक माउंट ल्होत्से की चढ़ाई के दौरान कोरोना संक्रमित हो गईं। उनका ऑक्सीजन लेवल सिर्फ 18 रह गया था, लेकिन मजबूत इच्छा शक्ति के दम पर वह 10 दिन में ही स्वस्थ हो गईं, उन्होंने फिर से चढ़ाई शुरू कर दी है। शिवांगी पाठक ने 9 अप्रैल को माउंट ल्होत्से की चढ़ाई शुरू की थी। 

पहाड़ों पर ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। 18 ऑक्सीजन लेवल आना मौत के बेहद करीब होता है। ऐसे में वेंटिलेटर न मिले तो मौत होना तय है।- डॉ. ज्ञानेंद्र, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed