फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rocky Mittal will now make a song on Priyanka's political entry

रॉकी मित्तल ने कहा- धमकियों से नहीं डरेंगे, अब प्रियंका की राजनीतिक एंट्री पर बनाएंगे गाना

Wed, 30 Jan 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 30 Jan 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
Rocky Mittal will now make a song on Priyanka's political entry
रॉकी मित्तल

सीएम के एक और सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर गाना बनाने के बाद से उन्हें धमकी मिल रही हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं जिसके चलते उनकी सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। इसे लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धमकियों से डरेंगे नहीं अब प्रियंका गांधी की राजनीतिक एंट्री पर भी गाना बनाएंगे। वह मंगलवार को गोहाना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रॉकी मित्तल ने कहा कि वह किसी तरह के दबाव या धमकी के आगे झुकने वाले नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जल्द ही प्रियंका गांधी की राजनीतिक एंट्री पर भी गाना बनाएंगे। 
विज्ञापन


राहुल गांधी के संसद में बार-बार आंख मारने तथा नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान से संबंधों को लेकर गाने बनाए हैं। गानों को उन्होंने स्वयं लिखा-गाया और अपने पर ही फिल्माया है। इसे लेकर पंजाब में उनके पुतले भी फूंके गए। प्रदेश में छेड़छाड़ के खिलाफ उन्हीं के काम से दुर्गा शक्ति एप और दुर्गा शक्ति गाड़ियां चली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दोहराया कि भाजपा ने मौका दिया तो वह कुरुक्षेत्र से एमपी का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से कहा कि उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए जाने चाहिए। वह धमकियों से डरकर शांत नहीं बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed