फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rock garden will be open for tourists after Diwali

दिवाली के बाद पर्यटकों के लिए खुलेगा रॉक गार्डन

Wed, 04 Nov 2020 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rock garden will be open for tourists after Diwali
चंडीगढ़। शहर का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रॉक गार्डन अभी भी कोरोना वायरस के चलते बंद पड़ा है। प्रशासन ने एक नवंबर से सुखना लेक पर बोटिंग की इजाजत दे दी है। पर्यटकों के लिए रॉक गार्डन कब खुलेगा, अब इसे लेकर चर्चा होने लगी है। उधर, प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार रॉक गार्डन को दिवाली के बाद खोलने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

रॉक गार्डन 18 मार्च से ही पयर्टकों को लिए बंद है। रॉक गार्डन सोसाइटी के मेंबर सेक्रेटरी ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 17 मार्च को रॉक गार्डन को 31 मार्च कर बंद करने के आदेश जारी किए थे। हालांकि, इसके बाद स्थितियों के बिगड़ने पर रॉक गार्डन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया था। अनलॉक प्रक्रिया के शुरू होने के बाद से शहर में विभिन्न स्थलों को लोगों के लिए खोला जा रहा है। अब सुखना पर बोटिंग की भी इजाजत दे दी गई है, लेकिन अभी रॉक गार्डन को खोला नहीं गया है। हालांकि, पिछले सात महीने से बंद पड़े रॉक गार्डन में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। यहां पर कोविड के दिशा-निर्देशों का पालन कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा का कहना है कि दिवाली के बाद रॉक गार्डन को खोलने पर विचार किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों से रॉक गार्डन में साफ-सफाई का सिलसिला जारी है। सूत्रों के अनुसार रॉक गार्डन को भी कुछ शर्तों के साथ खोला जा सकता है। इसमें कोविड के दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालन के साथ लोगों की संख्या को भी सीमित किया जा सकता है। हालांकि, इस पर आखिरी फैसला प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ही लेंगे।
विज्ञापन

ताज महल भी खुला, रॉक गार्डन को भी खोलना चाहिए: अनुज सैनी
स्वर्गीय नेकचंद के बेटे अनुज सैनी ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से रॉक गार्डन को बंद किया गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे देश के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों को शर्तों के साथ खोला जा रहा है। ताजमहल को देखने के लिए देश में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं, उसे भी अब खोल दिया गया है। ऐसे में चंडीगढ़ के रॉक गार्डन को भी खोलना चाहिए। अनुज सैनी ने कहा कि रॉक गार्डन लोगों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान जो समय मिला, उसमें रॉक गार्डन के कुछ हिस्सों में मरम्मत का कार्य किया गया। बीते कुछ दिनों से वहां पर साफ-सफाई चल रही है। जब भी प्रशासन की तरफ से हरी झंडी मिलेगी, रॉक गार्डन को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉक गार्डन को देखने रोजाना पहुंचते हैं 5 हजार लोग
पर्यटकों की पसंद जानने के लिए अमेरिका की प्रसिद्ध ऑनलाइन मैगजीन स्मिथ सोनिअन ने साल 2016 में एक सर्वे कराया था। इसमें दावा किया गया था कि आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के बाद पयर्टक चंडीगढ़ में पद्मश्री नेकचंद की कलाकृति रॉक गार्डन देखने के लिए आते हैं। सर्वे के दौरान यह बात भी सामने आई कि 5000 से अधिक पयर्टक प्रतिदिन रॉक गार्डन देखने के लिए आते हैं। बता दें कि लोक निर्माण विभाग में रोड इंस्पेक्टर नेक चंद सैनी ने साल 1958 में रॉक गार्डन को बनाने का कार्य शुरू किया था। वेस्ट मैटेरियल से बने इस गार्डन में देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशों से भी हजारों लोग पहुंचते हैं। यहां आने वाले पयर्टकों में 35 प्रतिशत विदेशी होते हैं। अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, हॉलैंड, रूस के साथ कई अन्य देशों के पर्यटक चंडीगढ़ यात्रा के दौरान रॉक गार्डन को देखने में विशेष रुचि दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed