फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robert Vadra land deal: investigation pressure on BJP

राबर्ट वाड्रा मामले में बीजेपी सरकार पर दबाव

Mon, 03 Nov 2014 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Nov 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
Robert Vadra land deal: investigation pressure on BJP

राबर्ट वाड्रा लैंड डील मामले में चुनावी घोषणाएं कर सत्ता में आई भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता को बड़ी उम्मीदें हैं। सोमवार को विधानसभा का पहला सत्र है, अभी तक सदन में कांग्रेस के समय में यह मुद्दा विपक्ष उठाता रहा है, लिहाजा तीन दिन की सदन की समय अवधि में इस मुद्दे पर भाजपा को सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


कैग की रिपोर्ट में लैंड डील में वाड्रा को 44 करोड़ का अप्रत्याशित लाभ होने की बात सामने आने के बाद प्रदेश सरकार पर इस मुद्दे की जांच के लिए दबाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा वाड्रा लैंड डील मामले में कानून अपना काम करेगा। यह बात उन्होंने हरियाणा सरकार के मंत्री विक्रम सिंह यादव को पदभार ग्रहण करवाने के दौरान कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के आदेश अब तक जारी नहीं हुए

Robert Vadra land deal: investigation pressure on BJP

पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कि क्या सरकार इस तरह के अन्य मामलों की जांच करवाएगी। खट्टर ने दोहराया कि कानून इस मामले में अपना काम करेगा। उधर, दिल्ली में मीडियाकर्मी के साथ वाड्रा द्वारा की गई बदसलूकी के मामले में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोई भी व्यक्ति आपे से बाहर तभी होता है जब उसके पास कुछ छुपाने के लिए हो। मीडिया के साथ हुई बदसलूकी को विज ने गलत बताया है।

शपथ ग्रहण के बाद हरियाणा भाजपा के दो मंत्रियों कैप्टन अभिमन्यु और अनिल विज ने यह कहा था कि हरियाणा सरकार वाड्रा लैंड डील मामले की जांच करवाएगी, लेकिन बाद में भाजपा सरकार इस मामले में बचती नजर आ रही है। कैप्टन अभिमन्यु पहले यह कहते आए हैं कि जमीन संबंधी राज्यों के मामले में केंद्र सरकार सीधे दखल नहीं करती है।

हरियाणा में भाजपा सरकार आते ही वाड्रा मामले में जांच करवाई जाएगी, लेकिन अभी तक इस मामले में जांच के आदेश नहीं हुए हैं। सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में इस मुददे पर चर्चा नहीं हुई है, लेकिन दूसरी कैबिनेट की बैठक में मामले में चर्चा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed