फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbers transported ATM by rickshaw in karnal

एटीएम उखाड़कर ले जा रहे थे बदमाश, रोकने पर चौकीदार को पीटा, लोग जागे तो हुए फरार

Thu, 18 Jul 2019 07:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल Published by: देव कश्यप Updated Thu, 18 Jul 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
Robbers transported ATM by rickshaw in karnal
एटीएम लूट - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

स्मार्ट सिटी में चोरों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि एटीएम उखाड़कर रेहड़ी में लादकर ले जाने लगे हैं। इससे यह साबित होता है कि चोरों को पुलिस का कोई डर नहीं रहा है। ऐसा ही मामला बुधवार को सामने आया है। तीन चोर फुसगढ़ रोड स्थित टाटा इंडिकैश कंपनी के एटीएम को उखाड़कर रेहड़ी में ढककर ले जा रहे थे। इस मशीन में 2.93 लाख रुपये थे। जब उन्हें चौकीदार ने रोकने का प्रयास किया तो उन चोरों ने उसकी धुनाई कर दी। इस दौरान दुर्गा कॉलोनी के लोग जाग गए और घर से बाहर निकले तो चोर दुर्गा कॉलोनी में एटीएम छोड़कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच की और एटीएम को अपने कब्जे में ले लिया। एटीएम में 2.93 लाख रुपये थे जो सेफ हैं। 

विज्ञापन


अल सुबह तीन बजे दिया वारदात को अंजाम
तीनों चोरों ने बुधवार अल सुबह तीन बजे वारदात को अंजाम दिया। पहले तो उन्होंने लोहे की रॉड से एटीएम उखाड़ी और फिर रेहड़ी में रखकर ले जाने लगे। करीब एक किलोमीटर तक चोर एटीएम को लेकर चलते रहे। दो चोर बाइक पर थे एक चोर रेहड़ी चला रहा था। बाइक वाले चोर रेहड़ी को पांव लगाकर धकेल रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस फुसगढ़ रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं लगा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि चोरों ने एटीएम उखाड़ा और रेहड़ी में लादा। इस दौरान एक बार भी पुलिस वहां से नहीं गुजरी। यदि पुलिस की गश्त करती तो चोर एटीएम ही नहीं उखाड़ पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़े से ढककर ले जा रहे थे एटीएम
चोरों ने रेहड़ी में लगी मशीन को कपड़े से ढका हुआ था, ताकि कोई उनको ले जाता न देख सके। जब चोर रेहड़ी को छोड़कर भागे तो कॉलोनी की लोगों ने कपड़ा उतारकर देखा तो कपड़े के नीचे एटीएम थी। जिसे देखकर लोग हैरान हो गए।


टाटा इंडिकैश कंपनी के सुपरवाइजर कुलदीप की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एटीएम में 2.93 लाख रुपये थे जो सेफ हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। - बलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed