फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robber stealing mobile phone attacked elderly with scissors tried steal four mobiles

मोबाइल चोरी कर भाग रहे लुटेरे ने बुजुर्ग की गर्दन पर कैंची से किया हमला, सेक्टर 56 में वीरवार तड़के डेढ़ घंटे में चार मोबाइल चोरी करने की कोशिश

Fri, 11 Sep 2020 11:09 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
robber stealing mobile phone attacked elderly with scissors tried steal four mobiles
चंडीगढ़। सेक्टर-56 में डेढ़ घंटे के भीतर दो अलग-अलग घरों में घुसकर दो चोरों ने चार मोबाइल चोरी करने की कोशिश की पर वे नाकाम रहे। इतना ही नहीं विरोध करने पर पहले मामले में चोर ने युवक से मारपीट की तो दूसरे मामले में चोर ने बुजुर्ग व्यक्ति की गर्दन पर कैंची से हमला किया। दोनों ही मामलों में आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने लूटपाट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर स्थानीय निवासी विशाल उर्फ चुंदी और हनी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रिजवान अहमद (21) ने बताया कि वह सेक्टर-56 स्थित मकान नंबर 1182 में रहते हैं। वीरवार तड़के करीब 3.50 बजे वह बाथरूम गया था। थोड़ी देर बाद कमरे में लौटा तो देखा कि एक युवक ने तकिये के पास रखे मोबाइल को उठा लिया है। इस युवक से पूछने पर वह वहां से भागने लगा। जैसे ही वह उसके पीछे भागा तो आरोपी ने डंडे से हमला करके उसे धक्का दे दिया। इस दौरान मोबाइल छूटकर वहीं गिर गया। शोर-शराबे के बाद भाई की मदद से आरोपी को पकड़कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विशाल उर्फ चुंदी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सेक्टर-56 के ही मकान नंबर 3131 में रहने वाले आयुब खान (73) ने पुलिस को बताया कि वह दर्जी का काम करते हैं। सुबह करीब 5.15 बजे घर में सभी सो रहे थे। बेटा नमाज पढ़ने गया था। इस वजह से घर का मुख्य दरवाजा खुला था। थोड़ी देर बाद कमरे से कुछ आहट सुनाई देने पर उठकर देखा तो एक युवक कमरे में रखे तीन मोबाइल लेकर भाग रहा था। आरोपी को पकड़ने के दौरान हाथ में पकड़ी कैंची से उसने उनकी गर्दन पर हमला कर दिया। शोर-शराबे के बाद लोगों की मदद से आरोपी को दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed