फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbed of 10 lakh rupees after attack on cash van

पंजाब: दातर से हमला कर 10 लाख लूटे, लुधियाना में 20 लाख से भरा बैग बैंक से गायब

Fri, 20 Mar 2020 12:59 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/पठानकोट ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/पठानकोट ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Mar 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Robbed of 10 lakh rupees after attack on cash van
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

कौंतरपुर के पास गुरुवार शाम चार नकाबपोश युवकों ने माइनिंग ठेकेदार की कैश वैन पर हमला कर 10 लाख रुपये लूट लिए। लुटेरे मीरथल से कैश वैन का पीछा कर रहे थे। जैसे ही वैन कौंतरपुर दफ्तर के बाहर रुकी, लुटेरों ने दातर के ताबड़तोड़ वार कर कैश बैग लूट लिया और फरार हो गए। थाना नंगल भूर की पुलिस जांच में जुटी है। एसएसपी दीपक हिलोरी, डीएसपी सिटी राजिंद्र मन्हास और डीएसपी (डी) मनिंद्रपाल सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 6 बजे पंजाब माइनिंग ठेकेदार के 3 कर्मचारी मीरथल समेत अन्य स्थानों से रॉयल्टी के 10 लाख लेकर कैश वैन (बोलेरो) कौंतरपुर अमन ढाबा के पास बनाए दफ्तर में जा रहे थे। कैश वैन को ड्राइवर नारंगपुर निवासी रछपाल सिंह चला रहा था। उसके साथ गाड़ी में सर्कल हेड गुरदासपुर निवासी अमन सिंह और राजस्थान निवासी लोकेंद्र था। 
विज्ञापन


जैसे ही उन्होंने कौंतरपुर दफ्तर के सामने कैश वैन खड़ी की, उनका पीछा कर रही हिमाचल नंबर की सेंट्रो कार से 4 नकाबपोश उतरे और एक युवक ने कैश वैन के फ्रंट शीशे पर दातर से हमला कर दिया। बाकी युवकों ने तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। एक युवक ने कैश बैग मांगा और दूसरे ने गाड़ी की चाबी निकाल ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद सभी लुटेरे गांव घियाला के लिंक रोड की ओर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह घियाला, गुडाकलां से काठगढ़ मंदिर मार्ग से होते हुए हिमाचल की ओर निकल गए। लुटेरों ने भागने के लिए जिन मार्गों को अपनाया, पुलिस उन सभी मार्गों पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। फिलहाल आरोपियों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। थाना नंगल भूर के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से इस सारे मामले की तफ्तीश की जा रही है। जिन युवकों से लूट हुई है, उन्हें भी थाना बुलाया गया है। पुलिस हर एंगल पर काम कर रही है।

शराब ठेकेदार के कारिंदे का बीस लाख से भरा बैग बैंक से गायब
लुधियाना की सबसे व्यस्त मार्केट फिरोज गांधी में गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आईसीआईसीआई बैंक के अंदर से शराब ठेकेदार के कारिंदे का बीस लाख रुपये से भरा बैग लेकर कोई फरार हो गया। जो व्यक्ति पैसे जमा कराने आया था, उसने रुपयों से भरा बैग कैश काउंटर पर रखा और खुद फोन सुनते हुए बाहर चला गया। जब वह करीब दस मिनट बाद आया तो बैग गायब होने का शोर मचा दिया। 

खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है। 

जानकारी के अनुसार साहनेवाल के नामी ठेकेदारों का कारिंदा गुरुवार दोपहर को अपनी महिंदरा गाड़ी में फिरोज गांधी मार्केट में पहुंचा था। कारिंदे के अनुसार उसने पैसों से भरा बैग कैश काउंटर पर रख दिया। इसी दौरान उसे फोन आ गया और वह पैसे वहीं रख किसी को बिना बताए खुद फोन पर बात करते हुए बाहर की तरफ चला गया। करीब दस मिनट बाद वह अंदर आया तो पैसों से भरा बैग गायब देख उसके होश उड़ गए। उसने बैंक कर्मचारियों से बैग के बारे में पूछा, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था। उसने कंट्रोल रूम और अपने मालिकों को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

बैंक के अंदर जांच करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली। बताया जा रहा है कि फुटेज में एक युवक बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने ठेकेदारों के कारिंदे को हिरासत में लेकर उससे काफी समय तक पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। एसीपी सिविल लाइन जतिंदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed