फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways workers strike on March 28 and 29 in Haryana

हरियाणा: अगले महीने निकाय मंत्री का आवास घेरेंगे दमकल कर्मी, 28 और 29 मार्च को रोडवेज की हड़ताल

Wed, 23 Feb 2022 04:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Feb 2022 04:55 PM IST
सार

हरियाणा के रोडवेज कर्मचारी 28-29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेकर सभी बसों का पूर्ण चक्का जाम करेंगे। हड़ताल की सफलता के लिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की चार टीमें 14 मार्च से सभी डिपो में गेट मीटिंग करेंगी।

विज्ञापन
Roadways workers strike on March 28 and 29 in Haryana
हरियाणा रोडवेज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के फायर ब्रिगेड के नियमित, पे-रोल व आउटसोर्सिंग फायरमैन, फायर चालक व फायर ऑपरेटर हरियाणा फायर सर्विस मांगों को लेकर 6 मार्च को हिसार में स्थित शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के आवास का करेंगे घेराव। अग्निशमन सेवा एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान राजिंदर सिनद ने बताया कि इसके लिए अभी से तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन


एक पांच सदस्यीय टीम फायर स्टेशनों के दौरे कर सभी दमकल कर्मचारियों के साथ संपर्क कर रही है। टीम में राज्य प्रधान राजिंदर सिनद, राज्य महासचिव सुखदेव सिंह, उपमहासचिव नेकी राम गुर्जर, कार्यकारिणी सदस्य जय प्रकाश, राज्य नेता शाउन खान शामिल हैं।
विज्ञापन


राज्य महासचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मांगों को लेकर सात फरवरी को हरियाणा फायर सर्विस के महानिदेशक अशोक मीणा के साथ अग्निशमन सेवा एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ के साथ हुई बैठक में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का पिछले तीन महीने के रुके हुए वेतन को 7 दिन के अंदर निकाय विभाग से जारी करने की बात कही गई थी। साथ ही ड्यूटी रोस्टर को बदलने की बात भी कही गई थी लेकिन आज तक इन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हुई। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दमकल कर्मचारी 28-29 मार्च को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में भी बढ़चढ़कर भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

सरकार से वार्ता विफल होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। अब तीन मार्च को प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हरियाणा विधानसभा का घेराव करेंगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी है। करनाल में चल रहे महापड़ाव को आठ दिन बीत चुके हैं। दोपहर को शहर में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने जुलूस निकाला। 

रोडवेज कर्मचारी 28-29 मार्च को करेंगे चक्का जाम
हरियाणा के रोडवेज कर्मचारी 28-29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेकर सभी बसों का पूर्ण चक्का जाम करेंगे। हड़ताल की सफलता के लिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की चार टीमें 14 मार्च से सभी डिपो में गेट मीटिंग करेंगी। चार मार्च सुबह 10 से 12 बजे तक सभी डिपो में दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मोर्चा के एक या दो प्रांतीय सदस्य उपस्थित रहेंगे। 13 मार्च को करनाल में मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय का घेराव कर लंबित मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा।

साझा मोर्चा में शामिल सभी यूनियनों के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। ए, बी, सी श्रेणी के नाम पर अंतरराज्यीय, अंतरजिला व स्थानीय रूट पर निजी बसें चलाने का मोर्चा पुरजोर विरोध करेगा। यूनियन नेताओं ने कहा कि किलोमीटर स्कीम व 2016-17 की स्टेज कैरिज नीति को रद्द करने की कर्मचारियों की मांग को पूरा किया जाए। रोडवेज बेड़े में 10 हजार सरकारी बसें शामिल की जानी चाहिए। 

पुरानी पेंशन बहाल हो। कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर सभी खाली पदों पर पक्की भर्ती की जाए। परिचालक व लिपिक का वेतनमान 35400 करें। 1992 से 2003 के मध्य लगे कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए। सभी कर्मचारियों को 5000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता मिले।

मोर्चा ने सरकार से कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी स्केल देने, काटे गए अवकाश पहले की तरह देने, सभी कर्मचारियों को एक माह के वेतन के समान बोनस, कोरोना महामारी के दौरान बसें खड़ी रहने व डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से हुए नुकसान की भरपाई को रोडवेज के लिए 2000 करोड़ रुपये का पैकेज मांगा है। 

पंजाब, हिमाचल व डीटीसी की तर्ज पर चालकों की पदोन्नति, एचआरईसी गुरुग्राम को हरियाणा रोडवेज का अभिन्न अंग मानते हुए कार्यरत कर्मचारियों को सभी सुविधाएं परिवहन विभाग के नियमों के तहत देने की भी मांग की है। मोर्चा लंबित मांगों को लागू करवाने के लिए सर्व सम्मति से निर्णायक आंदोलन शुरू करने का निर्णय भी जल्द लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed