फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hayrana Pinjore Bus Accident: Roadways Bus Overturned, Many Injured News in Hindi

Pinjore Accident:पंचकूला के पिंजौर में बड़ा हादसा, बेकाबू होकर पलटी ओवरलोड सिटी बस, स्कूली बच्चों समेत 30 घायल

Mon, 08 Jul 2024 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 11:13 AM IST
सार

Pinjore Road Accident Today : सोमवार सुबह पिंजौर के गांव नोलटा के पास ओवरलोडिंग के कारण सिटी बस पलट गई। बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। खराब सड़क के कारण ड्राइवर के बस से नियंत्रण खोने की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन
Hayrana Pinjore Bus Accident: Roadways Bus Overturned, Many Injured News in Hindi
पिंजौर में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला के पास पिंजौर के नोलटा गांव के पास सोमवार सुबह रोडवेज की बस पलट गई। बस में क्षमता से कहीं ज्यादा करीब 100 लोग सवार थे जिसमें से अधिकतर स्कूलों के बच्चे थे। हादसे का कारण ओवरलोडिंग और खराब सड़क बताया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


हादसे में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए पहले पिंजौर के सरकारी अस्पताल लेकर जाया गया, जहां से बाद में करीब 20 लोगों को सेक्टर छह नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। एक महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे में बस के कंडक्टर को भी चोट आई है। लोगों के अनुसार, बस में क्षमता से अधिक लोग भरे थे। इसी के चलते चालक खराब सड़क पर बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई।

रूट पर चलती है केवल एक बस

जानकारी के अनुसार, ये बस कालका आ रही थी। इस रूट पर केवल यही एक बस चलती है इसलिए इसमें आईटीआई, सीनियर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी जाते हैं। वहीं आम लोग भी इसी से जाते हैं। 

100 से ज्यादा लोग थे सवार

लोगों के अनुसार, 34 यात्रियों की क्षमता वाली इस बस में करीब 100 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से लगभग 80 विद्यार्थी थे। वहीं मामले में बस के ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed