फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadway bus hits Shooter Manu Bhaker's car in Charkhi Dadri

स्टार निशानेबाज मनु भाकर की कार को बस ने मारी टक्कर, ट्वीट कर लिखा- मुझे मारने का प्रयास किया गया

Sun, 16 Jun 2019 10:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Jun 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Roadway bus hits Shooter Manu Bhaker's car in Charkhi Dadri
शूटर मनु भाकर - फोटो : ट्विटर

अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर मनु भाकर की क्रेटा गाड़ी को दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर इमलोटा गांव के समीप एक रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना से खफा मनु ने इसकी शिकायत तुरंत ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेल मंत्री अनिल विज से की। ट्वीट में मनु ने चरखी डिपो के चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, मनु के पिता ने इसकी शिकायत डिपो जीएम धनराज कुंडू से भी की है। उनकी शिकायत पर जीएम ने विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। जीएम का कहना है कि अगर रोडवेज चालक की कही भी इस मामले में लापरवाही सामने आई तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। देर रात तक इसकी शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी। वहीं, बस चालक ने मारने के प्रयास सहित तेज रफ्तार के आरोपों को नकारा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनु अपने पिता रामकिशन भाकर के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से दादरी की तरफ आ रही थी। जब उनकी गाड़ी इमलोटा गांव के समीप पहुंची तो इसी दौरान सामने से आ रही एक रोडवेज बस ने गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना में मनु की गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि इसमें सवार पिता-पुत्री घायल नहीं हुए। इसके कुछ देर बाद ही मनु ने ट्वीट कर बस चालक पर रश ड्राइविंग और तेज रफ्तार में ओवरटेक का प्रयास करने के आरोप लगाए। मनु ने ट्वीट में लिखा कि रोडवेज चालक ने मुझे मारने का प्रयास किया। बस चालक तेज ड्राइविंग कर ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। 

Roadway bus hits Shooter Manu Bhaker's car in Charkhi Dadri
मनु भाकर - फोटो : File Photo

मनु ने लिखा कि चालक ने उन्हें कहा कि उसे चंडीगढ़ जाना है और साइड लेने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। घटना के बाद मनु के पिता रामकिशन भाकर ने इसकी शिकायत जीएम धनराज कुंडू से की। मामले की सूचना मिलते ही जीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। 

बस चालक बोला: सामने से आ रही गाड़ी की रफ्तार थी तेज
घटना के बाद देर रात करीब दस बजे रोडवेज बस के चालक मोहन ने भी फोन पर अपना पक्ष रखा। चालक मोहन ने बताया कि दोपहर 3.45 पर वे दादरी बस स्टैंड से दिल्ली के लिए चला था। करीब सवा चार बजे जब मोरवाला से निकलकर इमलोटा के समीप पहुंचा तो सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी किसी वाहन को ओवरटेक करती नजर आई। 

इसके चलते उसने ब्रेक लगाने का भी प्रयास किया। सामने से बस आने पर एकाएक गाड़ी चालक ने स्टेयरिंग साइड दबाने के लिए मोड़ दिया। उसके बचाव के बावजूद भी बस गाड़ी से टकरा गई। चालक ने बताया कि उसने रश ड्राइविंग नहीं की है। चालक मोहन का कहना है कि बस की सवारियां भी इस घटना की गवाह है। मैंने सूझबूझ दिखाते हुए बड़ा हादसा टालने का प्रयास किया।

मनु भाकर के पिता ने मुझे मौखिक शिकायत दी थी। इसके आधार पर मामले की जांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। मैंने चालक से भी बात की है और उसने अपना पक्ष रख दिया है। चालक का कहना है कि सामने से आ रही गाड़ी की रफ्तार तेज थी और उसने बचाव का पूरा प्रयास किया।  - धनराज कुंडू, जीएम, चरखी दादरी डिपो
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed