फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road work starts from Vikas Nagar underpass to railway station

विकास नगर अंडरपास से रेलवे स्टेशन तक सड़क बननी शुरू

Tue, 13 Oct 2020 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Road work starts from Vikas Nagar underpass to railway station
मनीमाजरा। विकास नगर अंडरपास से लेकर दड़वा गांव के सामने से रेलवे स्टेशन तक की सड़क बनाने का काम प्रशासन ने सोमवार सुबह शुरू कर दिया है। इस सड़क की खस्ता हालत के चलते लोग पिछले दो साल से ठोकरें खा रहे थे। अमर उजाला में 6 अक्तूबर को ‘विकास नगर अंडरब्रिज से रेलवे स्टेशन तक की सड़क बदहाल’ नामक खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करके इस सड़क की हालत दिखाकर प्रशासन को जगाया था। इसके 6 दिन बाद प्रशासन ने इस सड़क को बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को वार्ड नंबर 24 के पार्षद व नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे ने सड़क के काम को शुरू करवाते हुए कहा कि उन्होंने दड़वा निवासी धर्मेंद्र सिंह सैनी, बलजीत सिंह सिद्धू, नंद कुमार यादव आदि के साथ प्रशासन के अधिकारियों से कई बार मुलाकत की। इसके बाद जाकर इस सड़क को बनवाने के प्रयास में हम लोग सफल रहे। अनिल दुबे ने इसके लिए चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद का आभार भी जताया। सड़क का काम शुरू कराने मौके पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे के साथ शानू दुबे, ओम प्रकाश यादव, राम बाबू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed