फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road show of Manish Sisodia and Raghav Chadha in Punjab for assembly election 2022

Punjab Chunav 2022: मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा ने किया रोड शो, बटाला में भगवंत मान बोले- फैसले जनता लेगी, मैं सिर्फ हस्ताक्षर करूंगा

Sun, 13 Feb 2022 10:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला/बटाला/हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला/बटाला/हलवारा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Feb 2022 10:28 PM IST
सार

20 फरवरी को पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। उससे पहले आम आदमी पार्टी ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। रविवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दाखा व रायकोट में और राघव चड्ढा ने कपूरथला में रोड शो किया। भगवंत मान ने बटाला में जनसभा को संबोधित किया।  

विज्ञापन
Road show of Manish Sisodia and Raghav Chadha in Punjab for assembly election 2022
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आप उम्मीदवार मंजू राणा के हक में चुनावी रैली करने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और पंजाब के सह-प्रभारी राघव चड्ढा पहुंचे। जहां पर उन्होंने मंजू राणा के हक में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उम्मीदवार मंजू राणा के साथ उनके भतीजे व पार्टी के ज्वाइंट सचिव विक्रांत राणा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


आप उम्मीदवार मंजू राणा के हक में चुनाव प्रचार करने पहुंचे राघव चड्ढा रविवार को स्थानीय जलौखाना चौक में कहा कि वह यहां पर वोट मांगने नहीं आए हैं बल्कि आम आदमी पार्टी के लिए एक मौका मांगने आए हैं। मौका आम आदमी पार्टी को जिताने का नहीं पूरे पंजाब को बचाने के लिए मांग रहे है।
विज्ञापन


पिछले 50 सालों से कांग्रेस और अकालियों की सरकार रही है। उन्होंने कहा कि इस बार आम आदमी जीतेगा सियासत हारेगी। इस रैली में कांग्रेस उम्मीदवार राणा गुरजीत सिंह की ड्रग पैडलर रणजीत सिंह जीता मौड़ के साथ फोटो दिखाई गई। राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कांग्रेस को ही हराने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार पंजाब के लोग अकाली-कांग्रेस से धोखा नहीं खाएंगे: मान
भगवंत मान ने भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आप उम्मीदवार राणा रणजीत के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से झाड़ू का बटन दबाकर भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। लोगों में भगवंत मान के प्रति काफी उत्साह का माहौल था। भारी संख्या में मान को देखने और सुनने लोग पहुंचे और जगह-जगह उनका स्वागत किया। 

मान ने कहा कि 20 फरवरी का दिन पंजाब की किस्मत बदलने का दिन है। यह दिन भ्रष्टाचार और माफिया से छुटकारा पाने का दिन है। पंजाब की जवानी और किसानी बचाने का और अपने बच्चों का भविष्य बचाने का दिन है। मान ने कहा कि पंजाब के लोग पिछले 50 सालों से अकाली-भाजपा और कांग्रेस से धोखा खा रहे हैं। इस बार पंजाब के लोग धोखा नहीं खाएंगे। पहले लोगों के पास अच्छा विकल्प नहीं था।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने दाखा और रायकोट में किया रोड शो
रविवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दाखा और रायकोट में रोड शो किया। उन्होंने लोगों के सामने दिल्ली का विकास मॉडल पेश कर वोट मांगे। ‘आप’ प्रत्याशी डॉ. केएनएस कंग के साथ दाखा में मनीष सिसोदिया ने रोड शो किया। दोपहर तीन बजे दाखा के मुल्लांपुर चौक और शाम पांच बजे रायकोट विधानसभा क्षेत्र के ताजपुर चौक का भी दौरा किया। 

सिसोदिया ने मुल्लांपुर चौक पर स्वयंसेवकों और समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकारी स्कूलों में अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा, सरकार द्वारा चलाए जा रहे अस्पतालों और औषधालयों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करवाएगी। यहां नशाखोरी की समस्या को खत्म करना भी जरूरी है, जिसने पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया है। ‘आप’ की सरकार बनने के बाद पहले दिन से ही इन समस्याओं पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

फैसले जनता लेगी, मैं सिर्फ हस्ताक्षर करूंगा: मान
भगवंत मान बटाला से ‘आप’ उम्मीदवार शैरी कलसी के समर्थन में रैली को संबोधित किया। सर्कुलर रोड पर रैली को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि ‘आप’ नया पंजाब बनाने की लड़ाई लड़ रही है। गाड़ी से रोजाना एक क्विंटल फूल निकलते हैं। लोग फूल ही नहीं अपना प्यार पार्टी पर बरसा रहे हैं। मान ने कहा कि जो हरे रंग का पेन है वे आप लोग देंगे। सीएम बनने के बाद सभी फैसले जनता लेगी, वह केवल हस्ताक्षर ही करेंगे।

भगवंत मान ने कहा कि कई राजनीतिक लोग इस बात की अफवाह फैला रहे हैं कि पंजाब में सरकार आने पर यहां केजरीवाल 10 साल पुरानी गाड़ियों को बंद कर देंगे। यह बात सरासर झूठ है, जिस संबंध में चुनाव आयोग को भी शिकायत दी गई है। बटाला किसी समय प्रसिद्ध औद्योगिक शहर था, लेकिन गलत नीतियों के कारण यहां के उद्योग खत्म हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed