फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road safety exam will be held on October 27, more than one lakh students will participate.

Chandigarh News: 27 अक्तूबर को होगी सड़क सुरक्षा परीक्षा, एक लाख से अधिक छात्र लेंगे हिस्सा

Wed, 25 Oct 2023 07:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Road safety exam will be held on October 27, more than one lakh students will participate.
चंडीगढ़। प्रदेश में 27 अक्तूबर को सड़क सुरक्षा को लेकर होने वाली दूसरे चरण की खंड स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रदेश भर के एक लाख 972 विद्यार्थी भाग लेंगे। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि 27 अक्तूबर को सड़क सुरक्षा संबंधी विषय पर होने वाली प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से आमजन में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाना है। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

डीजीपी ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को कक्षा अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया है। प्रथम श्रेणी में पहली कक्षा से लेकर पांचवीं, दूसरी श्रेणी में छठी से लेकर आठवीं और तीसरी श्रेणी में नौंवी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया है। इन सभी छात्रों को उनकी श्रेणी के अनुरूप सड़क सुरक्षा संबंधी पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई हैं। आईजी ट्रैफिक हरदीप दून ने बताया कि सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए सभी जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रश्न पत्र भिजवाए जा चुके हैं। सभी जिलों के आईजी तथा एसपी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के समापन के लगभग एक घंटे उपरांत ‘आंसर की‘ अर्थात जवाब भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed