फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road accidents caused more deaths than injuries in Punjab

Punjab: पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं में घायल कम, मौतें ज्यादा, एनसीआरबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Sun, 10 Dec 2023 01:09 PM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Dec 2023 01:09 PM IST
सार

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में 2022 में एसयूवी और कार जैसे हल्के मोटर वाहनों से हुई सड़क दुर्घटनाओं में 660 लोगों की मौत हुई और 1,398 लोग घायल हुए। पंजाब में इसी वर्ष 1,101 मौतें और 861 लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
road accidents caused more deaths than injuries in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की नवीनतम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में 2021 और 2022 में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या घायलों से अधिक थी। वहीं आंकड़ों से यह भी पता चला है कि पड़ोसी राज्य हरियाणा में पंजाब की तुलना में मौतों आंकड़ा अधिक है। हालांकि हरियाणा में मौतों की तुलना में घायल होने वाली की संख्या अधिक है। सड़क हादसों में आमतौर पर मौतों की तुलना में घायल होने वालों की संख्या अधिक होती है। मगर अब आंकड़े से पता चला है कि पंजाब और कुछ अन्य राज्यों में मृतकों का आकंड़ा घायलों से अधिक है। 

विज्ञापन

पंजाब से ज्यादा हरियाणा में मौतें

पंजाब में 2022 में 6,122 सड़क दुर्घटनाओं में 4,688 मौतें हुईं और 3,372 लोग घायल हुए थे। इससे पिछले साल 6,097 सड़क दुर्घटनाओं में 4,516 लोगों ने जान गंवानी और 3,034 लोग घायल हुए। वहीं हरियाणा में 2021 में 10,049 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। 2022 में यह आंकड़ा मामूली रूप से बढ़कर 10,654 हो गया। 2021 में हरियाणा में 4,983 लोगों की मौत हुई। वहीं 2022 में यह आंकड़ा 5,228 तक पहुंच गया। दो वर्षों में दुर्घटनाओं में क्रमशः 7,972 और 8,353 लोग घायल हुए।

विज्ञापन

हरियाणा में 2,182 दोपहिया चालकों ने गंवाई जान 

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में 2022 में एसयूवी और कार जैसे हल्के मोटर वाहनों से हुई सड़क दुर्घटनाओं में 660 लोगों की मौत हुई और 1,398 लोग घायल हुए। पंजाब में इसी वर्ष 1,101 मौतें और 861 लोग घायल हुए थे। दोनों ही राज्यों में दोपहिया वाहन चालकों के घायल होने और मौत के मामले भी अधिक हैं। 2022 में हरियाणा में 2,182 दोपहिया चालकों ने जान गंवाई और 3,420 लोग घायल हुए। वहीं पंजाब में 2,099 लोगों की मौत हुई और 1,663 घायल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में हुई अधिक साइकिल चालकों की मौत

2022 में पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 215 साइकिल चालकों की मौत हुई और 112 लोग घायल हुए हैं। जबकि हरियाणा में 114 मौतें हुईं और 120 लोगों को चोट आई। 2022 में हरियाणा में 1,164 पैदल यात्रियों की मौत हुई और 1,663 के घायल होने का आकंड़ा सामने आया। अगर बात पंजाब की करें तो यहां 609 लोगों ने जान गंवाई और 241 लोग घायल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed