{"_id":"68151c5f27315aacb2c486f5f9e8a860","slug":"rla-office-chandigarh-rla-chandigarh-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएलए आफिस में ऑनलाइन नहीं सिर्फ लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएलए आफिस में ऑनलाइन नहीं सिर्फ लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएलए की ओर से 2015 में लर्निंग लाइसेंस, रेगुलर लाइसेंस और आरसी ऑनलाइन बनाए जाने के दावे किए गए थे, लेकिन यह अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। आरएलए की ओर से यह सुविधा अक्तूबर 2015 तक शुरू की जानी थी।
विज्ञापन
मगर सुविधा शुरू न हो पाने के कारण लर्निंग लाइसेंस, रेगुलर लाइसेंस बनवाने समेत अन्य कामों के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है। बाइक की रजिस्ट्रेशन कराने आए सेक्टर-17 के सुनील कुमार ने बताया कि आरएलए में ऑनलाइन सिस्टम शुरू न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अगर ऑनलाइन सिस्टम शुरू हो जाता तो लोगाें को डीएल, आरसी सहित अन्य डाक्यूमेंट बनवाने में कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं आरएलए की निदेशक कशिश मित्तल ने बताया कि आरएलए को ऑनलाइन कि या जाएगा। इसी महीने इसे शुरू किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन