फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RLA cheated millions by playing in fancy numbers bid

फैंसी नंबरों की बोली में खेल कर आरएलए को लगाया लाखों का चूना

Sat, 21 Mar 2020 11:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
RLA cheated millions by playing in fancy numbers bid
चंडीगढ़। दिल्ली की एक कंपनी ने चंडीगढ़ के एजेंट व एक अन्य के साथ मिलकर फैंसी नंबर की ई-ऑक्शन में आरएलए को लाखों का चूना लगा दिया। दरअसल, आरएलए को पूरी प्लानिंग के बाद ठगा गया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने नई दिल्ली की प्रीत मशीन लिमिटेड कंपनी, सेक्टर-21 निवासी एजेंट अमनदीप सिंह व सेक्टर-50-डी निवासी शमिन्द्र पाल सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,120-बी के तहत केस दर्ज किया है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि एजेंट अमनदीप ने फैंसी नंबर दिलाने में मदद की। फैंसी नंबरों की बोली में शामिल होने के लिए 50 हजार रुपए रिजर्व प्राइज रखा गया था। दिल्ली की कंपनी प्रीत मशीन ने सबसे पहले फैंसी नंबर-0001 के लिए 1 लाख रुपए की बोली लगाई। इसके तुरंत बाद ही शमिन्द्र पाल सिंह ने 15 लाख रुपए की बोली लगा दी। इसके बाद कोई और व्यक्ति इसके ऊपर बोली नहीं सका और शमिन्द्र ने इसी बात का फायदा उठाकर खुद को बोली से अलग कर लिया।
विज्ञापन

दूसरी सबसे अधिक एक लाख रुपए की बोली होने के चलते यह नंबर प्रीत मशीन को अलॉट हो गया। बोली से शमिन्द्र के हटने के बाद आरएलए को संदेह हुआ। आरएलए ने जब शमिन्द्र के दस्तावेजों की जांच की तो सारा खेल सामने आ गया। पुलिस ने बताया कि बोली में धोखे से नंबर लेने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल, आरएलए ने सेक्टर-22 के जिस पते पर फैंसी नंबर इश्यू किया था, वह पता नेपाल के रहने वाले एक युवक का निकला। और तो और आरोपियों ने उसी नेपाली युवक के बाइक पर उक्त नंबर अलॉट करवाया था। फिलहाल साइबर सेल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed