{"_id":"62e00604e4b6c3464f68a581","slug":"rinda-accomplice-detained-by-maharashtra-ats","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांदेड़ फायरिंग मामला: रिंदा के साथी को महाराष्ट्र एटीएस ने हिरासत में लिया, बठिंडा केंद्रीय जेल में था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांदेड़ फायरिंग मामला: रिंदा के साथी को महाराष्ट्र एटीएस ने हिरासत में लिया, बठिंडा केंद्रीय जेल में था बंद
Tue, 26 Jul 2022 08:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 26 Jul 2022 08:49 PM IST
सार
महाराष्ट्र एटीएस ने बठिंडा जेल में बंद ओंकार सिंह दाहन को हिरासत में लिया है। बुधवार को उसे मुंबई की अदालत में पेश किया जाएगा। उस पर अगस्त 2016 के दौरान मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में गोलीबारी में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने नांदेड़ जिले में 2016 में हुई गोलीबारी के एक मामले में वांछित बब्बर खालसा से जुड़े एक आतंकी को मंगलवार को बठिंडा जेल से हिरासत में लिया। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिलप्रीत सिंह ओंकार सिंह दाहन को बठिंडा सेंट्रल जेल से हिरासत में लिया गया है। महाराष्ट्र एटीएस बुधवार को मुंबई की अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
दाहन पर अगस्त 2016 के दौरान मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में गोलीबारी में शामिल होने का आरोप है। इस मामले का मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा इस समय फरार है और वह पाकिस्तान में छिपकर अपराधों को अंजाम दे रहा है। जांच में बब्बर खालसा से रिंदा के संबंधों का पता चलने के बाद इस साल मई में यह मामला महाराष्ट्र पुलिस ने राज्य एटीएस को ट्रांसफर कर दिया था। महाराष्ट्र एटीएस अब बुधवार को दाहन को मुंबई की अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
यह है मामला
पंजाब पुलिस के पास पहुंचे विवरण के अनुसार, अवतार सिंह उर्फ मन्नू नामक व्यक्ति को रिंदा और उसके साथियों ने इस संदेह के आधार पर गोली मार दी थी कि वह एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह की मदद कर रहा है। इस वारदात के दौरान क्रॉस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी समेत दो अन्य लोग भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन