दरियाओं के पानी पर सिर्फ पंजाब का हक : प्रकाश सिंह बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि विश्व स्तर पर प्रवानित रिपेरियन सिद्धांत के अनुसार दरियाओं के पानी पर सिर्फ पंजाब का हक है। उन्होंने भुच्चो मंडी विधानसभा हलके में मंगलवार को संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की मुश्किलों को सुना।
मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि प्रदेश का कुदरत का तोहफा सिर्फ दरिया का पानी ही है और किसी अन्य प्रदेश को पानी देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। पंजाबियों को पानी से दूर करने के लिए आप और कांग्रेस मिली हुई हैं।
कांग्रेस ने राजस्थान, हरियाणा और अन्य प्रदेशों को पानी देकर प्रदेश को अपने हक से वंचित कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस का रास्ता अपनाकर पंजाब को बड़ा धोखा दिया।
मुख्यमंत्री ने कैप्टन के इस्तीफे को महज सियासी स्टंट बताया
मुख्यमंत्री ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे को महज सियासी स्टंट बताया। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को चुनौती दी है कि वह लोगों की इस बात का जवाब दें कि संकट की घड़ी में प्रदेश के साथ एकजुटता जाहिर करने के लिए कांग्रेस के बाकी संसद सदस्यों ने इस्तीफे क्यों नहीं दिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन का इस्तीफा प्रदेश के हित में होने के बजाय राजनीति करना है। वास्तव में हकीकत तो यह है कि कैप्टन विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि कैप्टन अपनी छोटी अंगुली पर खून लगाकर शहीद बनना चाहते हैं, जबकि अस्लीयत यह है कि सतलुज यमुना लिंक नहर का टक लगाने के मौके वह खुद हाजिर थे। सीएम बादल ने एसवाईएल नहर के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
टिकट लेने के लिए अकाली दल छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे नेताओं की आलोचना करते सीएम ने कहा कि ऐसे दलबदलू और भगोडे़ नेताओं को पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से सबक सीखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी जिस भी विधानसभा हलके से उनको चुनाव लड़ने के लिए कहेगी, वह वहां से ही लड़ेंगे।