फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Review meeting of Chandigarh Administrator with officials of Tricity

चंडीगढ़: पीजीआई निदेशक बोले- कोरोना पॉजिटिव मरीजों की दर में आई कमी

Fri, 18 Sep 2020 10:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Sep 2020 10:42 PM IST
सार

  • चंडीगढ़ के प्रशासक की ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में पीजीआई डायरेक्टर ने दी जानकारी 
  • चंडीगढ़ के प्रशासक ने दिए आदेश... कोरोना के मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था बनाएं अस्पताल प्रमुख

विज्ञापन
Review meeting of Chandigarh Administrator with officials of Tricity
पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने बताया कि शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की दर में कमी आई है। उन्होंने पीजीआई में भर्ती कोरोना वायरस के गंभीर मरीजों की स्थिति के बारे में भी प्रशासक को जानकारी दी। उधर, घर में रह रहे कोरोना के मरीजों के लिए जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 और पीजीआई में डायलिसिस की सुविधा शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


प्रो. जगतराम ने बताया कि पीजीआई के नेहरू एक्सटेंशन हॉस्पिटल में कोरोना वायरस के 235 गंभीर मरीज भर्ती हैं। इनमें से 75 चंडीगढ़, 70 पंजाब, 31 हरियाणा, 20 हिमाचल प्रदेश और 21 अन्य राज्यों के रहने वाले हैं। पीजीआई में लिए गए 865 कोरोना के सैंपल में से चंडीगढ़ में रहने वाले 112 लोग पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की दर में कमी आई है। पीजीआई को कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 30 वेंटिलेटर मिले हैं।
विज्ञापन


जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने बताया कि जीएमसीएच की ओर से लिए गए 701 सैंपल में से 87 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने प्रशासक को जानकारी दी कि कई डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है, जो घर में रह रहे कोरोना वायरस के मरीजों से बातचीत कर उनकी मदद कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसीएच, जीएमएसएच और पीजीआई में डायलिसिस की सुविधा
घर में रह रहे कोरोना के सक्रिय मरीजों के लिए जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 और पीजीआई में डायलिसिस की सुविधा शुरू कर दी गई है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने तीनों अस्पतालों के प्रमुखों को आदेश दिए कि वह कोरोना के मरीजों को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था बनाएं, जिसका सभी लाभ ले सकें। 


बदनौर ने इसके लिए विशेष स्वास्थ्य सचिव सरप्रीत सिंह गिल को जिम्मेदारी सौंपी है, जो तीनों अस्पतालों के साथ सामंजस्य स्थापित करेंगे। बैठक में चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा समेत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मोहाली और पंचकूला के डीसी भी उपस्थित रहे। वीपी सिंह बदनौर ने एडवाइजर को आदेश दिए कि कोविड केयर सेंटर में रोजाना जांच की जानी चाहिए। वहां पर स्वच्छता का खास ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर से निकलने वाले कचरे, मेडिकल वेस्ट, पीपीई किट, ग्लब्स आदि को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देश के अनुसार ही उनका निस्तारण करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed