फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Revenue of Haryana Roadways will increase by 20 percent in three years through open loop e-ticketing system

ओपन लूप ई-टिकटिंग: 20 फीसदी बढ़ेगी हरियाणा रोडवेज की कमाई, 50 करोड़ राजस्व चोरी रुकेगी

Sat, 26 Feb 2022 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 11:38 AM IST
सार

अभी हरियाणा रोडवेज 1900 करोड़ के घाटे में हैं। सबसे अधिक घाटा कोविड महामारी आने के बाद हुआ है। पहले यह 1000 करोड़ के अंदर ही था। ई-टिकटिंग प्रणाली पर अगले पांच साल में 40 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। अभी रोडवेज का सालाना राजस्व एक हजार करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Revenue of Haryana Roadways will increase by 20 percent in three years through open loop e-ticketing system
हरियाणा रोडवेज। - फोटो : फाइल

विस्तार

ओपन लूप ई-टिकटिंग प्रणाली से हरियाणा रोडवेज का राजस्व तीन साल में बीस फीसदी बढ़ेगा। साथ ही 50 करोड़ रुपये की राजस्व चोरी भी रुकेगी। मार्च में छह रोडवेज डिपो और मई से पूरे प्रदेश में मशीनों से टिकट कटना शुरू हो जाएंगे। रोडवेज को घाटे से बाहर लाने के लिए परिवहन विभाग अपने भूमि बैंक का इस्तेमाल भी करेगा। बसों पर विज्ञापन के लिए नई नीति लाई जाएगी।

विज्ञापन


विभाग की ओर से भूमि को जनसुविधाओं के लिए लीज पर देने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। नए प्रधान सचिव आईपीएस नवदीप सिंह विर्क रोडवेज को पूरी तरह पेशेवर बनाने की योजना तैयार कर रहे हैं। विर्क का दावा है कि योजना के लागू होने के छह माह बाद रोडवेज की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। एनसीएमसी यानी नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड कई तरह की लीकेज को रोकेगा।
विज्ञापन


अभी रोडवेज 1900 करोड़ के घाटे में हैं। सबसे अधिक घाटा कोविड महामारी आने के बाद हुआ है। पहले यह 1000 करोड़ के अंदर ही था। ई-टिकटिंग प्रणाली पर अगले पांच साल में 40 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। अभी रोडवेज का सालाना राजस्व एक हजार करोड़ रुपये है। परिवहन विभाग की बसों में 42 श्रेणियों के लोग मुफ्त और रियायती दरों पर यात्रा करते हैं। विर्क का कहना है कि वह इसके लिए भी सरकार को प्रस्ताव भेजेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा के साथ इस विषय पर चर्चा की जाएगी। मुफ्त व रियायती यात्रा जारी रहे, लेकिन संबंधित विभाग इस पर खर्च हो रही राशि रोडवेज को दें। जिससे पता चल सके कि कितनी राशि सालाना खर्च हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए बस अड्डों के साथ सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

परिवहन विभाग का जोर अब नए बस अड्डे बनाने के साथ सुविधाएं बढ़ाने पर रहेगा। वर्तमान में संचालित सभी अड्डों को साफ-सुथरा बनाया जाएगा। भूमि बैंक जनसुविधाओं के लिए इस्तेमाल होगा। जीटी रोड व अन्य जगह उपयोगी भूमि चिह्नित की जा रही है। सातों दिन चौबीस घंटे सुविधा देने वाले आउटलेट खोले जाएंगे। समय के साथ रोडवेज को और प्रभावी बनाने का खाका विभागीय अधिकारी खींच रहे हैं।

बेतहाशा मुफ्त यात्रा पर लगाम लगाएगा एनसीएमसी कार्ड

रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा करने वालों के लिए विभाग ने सालाना सीमा तय की हुई है। इसके लिए कॉपी बनी है। जिसमें कंडक्टर यात्रा की दूरी व दिनांक भरते हैं, लेकिन यह गिनती कोई नहीं करता कि कॉपी धारक कितनी यात्रा कर चुका है। मैनुअल काम खत्म होने के बाद जब एनसीएमसी कार्ड पूरी तरह से प्रभावी हो जाएगा तो ई-टिकटिंग मशीन में मुफ्त यात्रा का पूरा ब्योरा तुरंत सामने आ जाएगा। अगर मुफ्त या रियायती यात्रा की तय सीमा पूरी हो गई है तो संबंधित व्यक्ति को टिकट लेनी पड़ेगी। इससे भी रोडवेज के राजस्व में इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed