नवजात 'परी' की 'मां' निकली कुंवारी, जिसका प्रेमी जेल में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर 50 के एक मंदिर से बाहर से मिली नवजात बच्ची की मां को आखिरकार तलाश लिया गया है। वह नशे की आदी और अविवाहित है। उसका प्रेमी (बच्ची का पिता) पिछले 6 महीने से बुड़ैल जेल में बंद है।
पुलिस ने उसे नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। मूलरूप से पठानकोट निवासी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि इसी साल 26 सितंबर को सेक्टर-50 स्थित एक मंदिर के बाहर नवजात बच्ची मिली थी। पुजारी की सूचना पर पुलिस ने बच्ची को जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया।
वहां कई दिन तक बच्ची के भर्ती रहने के बाद उसे मदर टेरेसा होम भेज दिया गया। जिस बच्ची को उसकी मां ने ठुकरा दिया था, उसे अपनाने के लिए कई हाथ आगे बढ़े थे।
युवती ने कहा, उसे बच्ची को छोड़ने का कोई मलाल नहीं
पुलिस ने बच्ची मिलने से 2-3 दिन पहले सरकारी अस्पतालों में हुई बच्चों की डिलीवरी से संबंधित रिकार्ड एकत्र किए। इसमें इस युवती की भी डिटेल थी। सेक्टर-44-45 के लाइट प्वाइंट पर मिली वही युवती थी जिसे पुलिस तलाश कर रही थी।
पूछताछ में उसने कबूला कि उसने ही नवजात बच्ची को मंदिर के बाहर छोड़ा था। युवती के अनुसार जब वह तीन महीने की प्रेगनेंट थी तो उसकी बच्ची के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इसके बाद से उसे पैसे मिलने बंद हो गए। इससे उसकी माली हालत खराब हो गई और वह कभी किसी मंदिर तो कभी गुरुद्वारे में रहने लगी। इस बीच उसने बच्ची को जन्म दिया।
उसने पुलिस को बताया कि उसे बच्ची को छोड़ने का कोई मलाल नहीं है, क्योंकि खुद के ही रहने और खाने का इंतजाम न होने पर उसने बच्ची को मंदिर के बाहर छोड़ दिया। पुलिस ने जब उसे बच्ची की फोटो दिखाई तो वह उसे नहीं पहचान पाई।