{"_id":"57ed358e4f1c1b6152573d6c","slug":"retreat-ceremony-cancelled-on-wagah-border-due-to-indian-army-surgical-strike-in-pok","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हुसैनीवाला और सादगी बार्डर पर लोगों को जाने से रोका, रिट्रीट सेरेमनी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैनीवाला और सादगी बार्डर पर लोगों को जाने से रोका, रिट्रीट सेरेमनी रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हाईअलर्ट के चलते हुसैनीवाला और सादगी बार्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी स्थल पर लोगों को जाने नहीं दिया। नियमों के मुताबिक दोनों देशों के रेंजरों ने अपने-अपने देश का झंडा सम्मान के साथ उतारा। यह जानकारी बीएसएफ फिरोजपुर रेंज के डीआईजी आरके थापा व बीएसएफ अबोहर रेंज के डीआईजी अश्वनी शर्मा ने दी।
फिरोजपुर स्थित भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर पर लोग रोजाना की तरह वीरवार को भी रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए बार्डर पर पहुंचे। हालांकि बीएसएफ ने दोनों देशों के बीच तनाव के चलते उन्हें रिट्रीट सेरेमनी स्थल तक नहीं जाने दिया। लोग शहीदी स्मारक पर शहीदों की समाधि पर माथा टेक कर लौट आए।
इसी तरह फाजिल्का में पड़ते सादगी बार्डर पर भी लोगों को रिट्रीट सेरेमनी स्थल तक नहीं जाने दिया, लेकिन दोनों देशों के रेंजरों ने अपने-अपने देश का झंडा पूरे सम्मान के साथ उतारा। उधर, सरहद के नजदीक बसे गांव खाली कर लौट रहे लोगों के लिए स्कूलों में रिलीफ कैंप स्थापित किए गए। लोगों के रहने का बंदोबस्त किया गया। बहुत से लोग अपने नजदीकी रिश्तेदारों के पास आ गए।