फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired IAS officer SR Ladhar face Congress MLA Kuldeep Vaid from Gill Constituency

गिल विधानसभा हलका: कांग्रेस के विधायक कुलदीप वैद के सामने भाजपा ने उतारा पूर्व आईएएस अधिकारी एसआर लधर को

Tue, 01 Feb 2022 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Feb 2022 02:44 PM IST
सार

भाजपा ने यहां से कांग्रेस के मौजूदा विधायक कुलदीप सिंह वैद के खिलाफ पूर्व आईएएस अधिकारी सुच्चा राम लधर को खड़ा किया है।
 

विज्ञापन
Retired IAS officer SR Ladhar face Congress MLA Kuldeep Vaid from Gill Constituency
पंजाब विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के गिल विधानसभा क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त नौकरशाह एक पूर्व बाबू से भिड़ेंगे। भाजपा ने यहां से कांग्रेस के मौजूदा विधायक कुलदीप सिंह वैद के खिलाफ पूर्व आईएएस अधिकारी सुच्चा राम लधर को खड़ा किया है।

विज्ञापन


1991 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी 63 वर्षीय लधर का कहना है कि उन्होंने लोगों की सेवा जारी रखने का संकल्प लिया है। वहीं कांग्रेस के मौजूदा विधायक वैद एक पूर्व नौकरशाह भी हैं। दिलचस्प बात यह है कि वैद के भाई सरबजीत शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन

1991 में बने थे आईएएस अधिकारी

एम.टेक डिग्री धारक, लधर 1982 में पंजाब के सिंचाई विभाग में शामिल हुए और कुछ वर्षों की सेवा के बाद, वह 1991 में एक आईएएस अधिकारी बन गए और बतौर उप-मंडल मजिस्ट्रेट, लुधियाना तैनात हुए। लधर का कहना है कि उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त, मुक्तसर, मानसा, बठिंडा, फिरोजपुर और संगरूर जिलों के उपायुक्त (डीसी) सहित विभिन्न पदों पर राज्य की सेवा की। उन्होंने जालंधर और पटियाला डिवीजनों के आयुक्त और बाद में चंडीगढ़ में राजस्व, गृह, परिवहन, सहकारी, ग्रामीण और पंचायत और योजना विभागों में भी काम किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

   
लधर ने पहले किसानों और खेत मजदूरों के मुद्दों को उठाने के लिए कीर्ति किसान शेर-ए-पंजाब का गठन किया था। कृषि कानूनों के मुद्दे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब चूंकि केंद्र ने कानून वापस ले लिए हैं, इसलिए जो संगठन अब भी इस मुद्दे को उठाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के बढ़ते कर्ज का एक गंभीर मुद्दा है और पार्टियों को इस बारे में बात करनी चाहिए कि वे इसके बारे में क्या करना चाहते हैं। भाजपा इस बार पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा के शिअद (संयुक्त) के साथ गठबंधन में पंजाब का चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed