फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired ASI and his son shot dead at Samana of Patiala

रिटायर्ड एएसआई और बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी बोला- किसी ने वीडियो बनाया तो उसे भी शूट कर दूंगा

Sun, 03 May 2020 07:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 May 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Retired ASI and his son shot dead at Samana of Patiala
वारदातस्थल पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

समाना के सरांपती चौक में रविवार को दिनदहाड़े एक रिटायर्ड एएसआई और उसके बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसके खिलाफ समाना पुलिस ने केस दर्जकर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी समाना का एक नामवर व्यक्ति है, जिसकी समाना समेत चंडीगढ़ और यूपी में काफी प्रापर्टी हैं। 

विज्ञापन


पुलिस विभाग से बतौर एएसआई रिटायर्ड ब्रह्म प्रकाश (68) निवासी सरांपती रविवार दोपहर करीब पौने दो बजे अपने घर से किसी काम से निकला था। अभी वह घर के नजदीक चौक में ही पहुंचा था कि इसी दौरान समाना के सरांपती एरिया का ही रहने वाला तेजिंदरपाल सिंह उर्फ पीटर (50) वहां से अपनी गाड़ी में जा रहा था। 
विज्ञापन


उसने ब्रह्म प्रकाश को देखने के बाद गाड़ी में से उतर कर अपनी निजी पिस्टल उसकी छाती पर तान दी और दोनों में आपस में कुछ बात होने लगी। इसी दौरान आरोपी पीटर ने ब्रह्म प्रकाश पर गोलियां चला दीं, जिसमें से एक उसकी छाती व एक पीठ में लगीं। इसी बीच शोर शराबा सुनकर घर से ब्रह्म प्रकाश का 22 साल का लड़का सन्नी भी चौक में पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को बचाने के लिए वह आगे आया तो आरोपी ने उसकी छाती पर भी सीधी गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि लड़के के दो गोलियां छाती में लगी हैं। बाद में आरोपी फरार हो गया। बाप-बेटे को तुरंत सिविल अस्पताल समाना ले जाया गया, जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  डीएसपी समाना जसवंत सिंह मांगट ने कहा कि आरोपी का बाप-बेटे के साथ प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसके खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। 

कारतूस के चार खोखे मौके से उठा ले गया आरोपी
आरोपी वारदात के बाद मौके से चार खोल उठा कर ले गया, जबकि दो खोल पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। जिससे साफ होता है कि आरोपी ने मौका ए वारदात पर छह गोलियां चलाई थीं।  
  
किसी ने वीडियो बनाया तो उसे भी शूट कर दूंगा
बताया जा रहा है कि कर्फ्यू के बावजूद चौक में से कुछ लोग मोटरसाइकिल पर जा रहे थे तो सब्जी की रेहडिय़ां भी वहां से गुजर रही थीं। आरोपी ने उन सभी को चेतावनी दे डाली कि किसी ने उसका वीडियो बनाया तो उसे भी शूट कर डालूंगा। इस पर सभी ने मौके से भाग जाना ही उचित समझा। 

दूसरी शादी से पैदा हुआ था बेटा सन्नी
रिटायर्ड एएसआई की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली शादी से उसकी दो लड़कियां व एक लड़का है। इस लड़के की मौत हो चुकी थी, जबकि दोनों लड़कियां विवाहित हैं। बाद में ब्रह्म प्रकाश ने दूसरी शादी कर ली थी। इस शादी से उसका एक और लड़का हुआ था, जिसकी रविवार को उसी के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed