{"_id":"5e7d01528ebc3e72b85c244d","slug":"retired-army-officer-s-daughter-hangs-noose-three-including-husband-arrested-chandigarh-news-pkl3707197150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी ने लगाया फंदा, पति समेत तीन गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी ने लगाया फंदा, पति समेत तीन गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना का केस
Fri, 27 Mar 2020 03:41 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन आर्मी से रिटायर्ड ऑफिसर की बेटी ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर सेक्टर-44सी स्थित अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतका की पहचान मूलरूप से रायबरेली के एकता नगर निवासी अर्चना मिश्रा (26) के रूप में हुई है।
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आईपीसी 304बी और 340 के तहत मामला दर्ज कर मनोज कुमार मिश्रा (पति), सुदामा मिश्रा (सास) और साकेत मिश्रा (ससुर) को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत में सत्य भूषण मिश्रा ने बताया कि वह मूलरूप से यूपी के रायबरेली स्थित एकता नगर निवासी हैं और इंडियन आर्मी की इंटेलिजेंस सर्विस से रिटायर्ड हैं। शिकायत में बताया कि उनके तीन बेटे हैं और दो बेटियां हैं।
बीते 17 फरवरी वर्ष 2016 में उनकी बेटी अर्चना मिश्रा की शादी चंडीगढ़ के सेक्टर-44 में रहने वाले मनोज कुमार मिश्रा से हुई थी। आरोप है की शादी में दहेज के तौर पर दस लाख नकद और जेवरात दिए गए थे। शादी के शुरुआती दिनों में तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में ससुराल वालों ने बिजनेस में और पैसा लगाने के लिए बेटी अर्चना पर और दहेज लेने का दबाव डालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें इस संबंध में मनोज कुमार और उनके परिवार से बातचीत कर बेटी को परेशान न करने की गुहार लगाई। आरोप है कि बीती 23 मार्च की रात अर्चना ने फोन पर बताया कि ससुराल वाले लगातार दहेज की खातिर परेशान कर रहे हैं। बाद में किसी तरह बेटी को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। इसके बाद 24 मार्च की रात पता लगा कि अर्चना ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी है।
शिकायत के आधार पर सेक्टर 34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।