{"_id":"6709b648279522db530bb1c6","slug":"result-of-25562-posts-will-be-released-today-appointment-will-be-available-immediately-haryana-news-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-538115-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: ग्रुप सी के 25,562 पदों का परिणाम जल्द, तुरंत मिलेगी नियुक्ति, सरकार के मेडिकल बोर्ड बनाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: ग्रुप सी के 25,562 पदों का परिणाम जल्द, तुरंत मिलेगी नियुक्ति, सरकार के मेडिकल बोर्ड बनाने के आदेश
Sat, 12 Oct 2024 05:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:05 AM IST
सार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव से पहले ही एलान किया था कि वे सीएम पद की शपथ बाद में लेंगे, पहले अभ्यर्थियों का परिणाम जारी करा उनको नियुक्ति दी जाएगी। इसलिए शपथ ग्रहण से पहले अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कराकर उनको विभागों में नियुक्ति देने की तैयारी है।
विज्ञापन
Jobs
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नौकरियों के दम पर हरियाणा में तीसरी बार सत्ता में आई भाजपा सरकार अब इसका और प्रचार करने की तैयारी में हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) जल्दी ही ग्रुप सी के 240 ग्रुप के 25,562 पदों का परिणाम जारी करेगा और इसके तुरंत बाद युवाओं को ज्वाइनिंग भी कराएगी। इसके लिए सरकार ने सभी सीएमओ को युवाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव से पहले ही एलान किया था कि वे सीएम पद की शपथ बाद में लेंगे, पहले अभ्यर्थियों का परिणाम जारी करा उनको नियुक्ति दी जाएगी। इसलिए शपथ ग्रहण से पहले अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कराकर उनको विभागों में नियुक्ति देने की तैयारी है। इसके लिए हरियाणा सरकार के साथ-साथ एचएसएससी भी तैयारियों में जुटा है।
विधानसभा चुनाव से पहले भी सरकार ने परिणाम जारी होने के तुरंत बाद कर्मचारियों को नियुक्ति दी थी। दस्तावेजों की जांच नियुक्ति के बाद की गई थी, ताकि नियुक्ति में समय न लगे। इस बार भी सरकार वही तरीका अपना रही है।