{"_id":"0bfcf935ff30dd34696594c35ffa1606","slug":"restrictions-remain-on-protest-and-assumptions-before-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"नतीजे आने तक प्रदर्शन, धरनों पर रहेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नतीजे आने तक प्रदर्शन, धरनों पर रहेगी पाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 15 May 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के शुक्रवार को नतीजे घोषित होने तक जिला पटियाला की सीमाओं के अंदर किसी किस्म के प्रदर्शन, रोष धरनों और रैलियां करने, मीटिंगें करने, नारे लगाने, पांच या पांच से ज्यादा व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट प्रियांक भारती ने धारा 144 के अधीन मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए यह फैसला लिया है। सुबह छह बजे से नतीजे घोषित होने तक यह आदेश लागू रहेंगे।
विज्ञापन
वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से पटियाला के विभिन्न काउंटिंग केंद्रों में होनी है। काउंटिंग के दौरान अमन व कानून की स्थिति कायम रखने और शांति बनाए रखने के लिए जरूरी हो जाता है कि इसी समय के दौरान जिले की हद के अंदर पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने, मीटिंगें करने, नारे लगाने, प्रदर्शन करने आदि से शांति भंग न हो। सरकारी व गैर सरकारी जायदादों के नुकसान होने का अंदेशा है।
विज्ञापन