फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   restaurants and service station sealed in chandigarh

चंडीगढ़ के 13 रेस्टोरेंट्स व सर्विस स्टेशन सील

Sat, 30 Jan 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jan 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
restaurants and service station sealed in chandigarh

प्रदूषण नियंत्रण कमेटी से बिना स्वीकृति चल रही 13 इंडस्ट्रियल यूनिट को शुक्रवार को सील कर दिया गया। इससे इंडस्ट्री के इलाकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण कमेटी के मेंबर सेक्रेटरी दानिश अशरफ ने बताया कि पिछले कई दिन से मीडिया के माध्यम से लगातार इस बारे में जागरूक किया जा रहा था।

विज्ञापन


इसके बावजूद यूनिट वेस्ट पानी को बिना ट्रीट किए डिस्पोज कर रही थी और बिना एयर पल्यूशन कंट्रोल डिवाइस के यूनिट को संचालित किया जा रहा था। कानून का पालन न किए जाने पर कमेटी ने इन यूनिट को सील करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसमें आरेंज कैटेगिरी की यूनिटों की संख्या अधिक है। आरेंज कैटेगिरी में उन यूनिटों को शामिल किया जाता है, जो नार्मल से ज्यादा प्रदूषित हैं। उसके बाद रेड कैटेगिरी की यूनिट हैं। रेड कैटेगिरी में उन यूनिट को शामिल किया जाता है, जो काफी ज्यादा प्रदूषण फैलाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन यूनिटों को किया सील
1. एसएमवी इंडस्ट्रीज प्लाट दीप कांप्लेक्स हल्लोमाजरा
2. राजकुमार मक्खनमाजरा
3. प्लाट नंबर 22, मक्खनमाजरा चंडीगढ़
4. इलेक्ट्रिकल कंट्रोल एंड स्विचबोर्ड
5. गोयल स्टील फर्नीचर, मक्खनमाजरा
6. हेमपाल, दीप कांप्लेक्स, हल्लोमाजरा
7. बंसल, नंबर 1607, दीप कांप्लेक्स हल्लोमाजरा
8. विष्णु स्टील, प्लाट नंबर 1545 दीप कॉम्प्लेक्स हल्लोमाजरा
9. प्लाट नंबर 1607 दीप कॉम्प्लेक्स
10.जगदंबा, प्लाट नंबर 1565 दीप कॉम्प्लेक्स
11. बेकरी, 1847, दीप कांप्लेक्स हल्लोमाजरा
12. पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन, सेक्टर 28 मध्य मार्ग
13. गोविंद डायरी एंड स्वीट्स प्लाट नंबर 92, इंडस्ट्रियल एरिया फेज टू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed