{"_id":"5e7908a48ebc3e76c94138d6","slug":"resolution-restraint-and-caution-are-very-important-vc-chandigarh-news-pkl3704846197","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प, संयम व सावधानी बेहद जरूरी : वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प, संयम व सावधानी बेहद जरूरी : वीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. राजकुमार ने कहा कि संकल्प, संयम और सावधानी से किसी भी आपदा या विपदा को दूर किया जा सकता है। अगर हम इन तीनों का पालन करते हैं तो कोरोना से अपने अमूल्य जीवन को बचा सकते हैं। आज हमें आत्म अनुशासित होकर, सभी मानव जाति की भलाई एवं कल्याण के लिए सोचने की आवश्यकता है। जानकारी और जिम्मेदारी से ही इस संकट की घड़ी का प्रतिकार संभव है। इसी दिशा में कारगर कदम उठाने होंगे।
उन्होंने कहा कि पीयू परिवार अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों से भी अपील की कि वह केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करें और अपनी सुरक्षा करते रहें। जीवन अमूल्य है, इसे बचाना होगा। यदि सभी लोग कुछ दिन तक अपने घरों में परिवार को समय देंगे तो परिवार को भी अच्छा लगेगा और तब तक कोरोना भी विदा हो जाएगा। हर व्यक्ति का घर में रहना बहुत जरूरी है। आइए हम धैर्य, ध्यान व धीरज के मूल मंत्रों को अपनाते हुए हम सब मिलकर कोरोना को हराएं और मानवता का परचम लहराएं।