{"_id":"685d80b3d556d207470c4e03","slug":"resignation-of-bharat-bhushan-ashu-pargat-and-kushaldeep-accepted-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-747451-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भारत भूषण आशू, परगट और कुशलदीप का इस्तीफा मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भारत भूषण आशू, परगट और कुशलदीप का इस्तीफा मंजूर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लुधियाना उप चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के बीच मचा घमासान शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस हाईकमान ने वीरवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष से भारत भूषण आशू और प्रगट सिंह व कुशलदीप ढिल्लों का प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने वीरवार को इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन नेताओं ने अपना पद छोड़ने का फैसला लिया था और उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाता है।
उन्होंने कहा कि तीन नेताओं की सेवा के लिए पार्टी उनका आभार व्यक्त करती है। इसके साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। उपचुनाव में हार के बाद ही आशू ने इस्तीफा दे दिया था जबकि परगट और कुशलदीप ने पिछले कल इस्तीफा देने का एलान किया था। इस्तीफे के इस झड़ी ने कांग्रेस हाईकमान की भी चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि उप चुनाव के दौरान कांग्रेस में खुलकर गुटबाजी सामने आई थी। इसी वजह से पार्टी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार रहे भारत भूषण आशू ने दबी आवाज में पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग के साथ दबी आवाज में नाराजगी जाहिर की थी।